FESTIVAL; पहली बार भगवान जगन्नाथ को दी गई 100 तुपकियों की सलामी, गोंचा महापर्व में आस्था और विरासत का अनोखा संगम

जगदलपुर,  बस्तर की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान गोंचा महापर्व इस बार एक नई मिसाल के साथ इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया। करीब 619 वर्षों से चली आ रही इस परंपरा में पहली बार भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा से पहले 100 तुपकियों की सामूहिक सलामी दी गई। जैसे ही भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा रथारूढ़ हुए, तुपकियों की गूंज से पूरा जगदलपुर भक्तिमय वातावरण में डूब गया।

बस्तर राजपरिवार के सदस्य कमलचन्द्र भंजदेव ने इसे परंपरा और युवा शक्ति के संगम का ऐतिहासिक क्षण बताया। उन्होंने कहा कि तुपकी की यह परंपरा केवल बस्तर की पहचान है, जो दुनिया में कहीं और देखने को नहीं मिलती। इस बार 360 आरण्यक एवं उत्कल ब्राह्मण समाज के प्रयास से 100 युवाओं ने एक साथ तुपकी की सलामी देकर सदियों पुरानी विरासत को नई पीढ़ी से जोड़ने का संदेश दिया।

गोंचा महापर्व की शुरुआत भगवान के नेत्रोत्सव और चांदी के झाड़ू से होने वाली छेरा-पोहरा की परंपरा के साथ हुई। इसके बाद श्रद्धालुओं ने जयघोष के बीच भगवान के रथ को खींचकर नगर भ्रमण कराया। मंदिर समिति के अनुसार यह महापर्व 619 वर्षों से रियासतकालीन परंपरा के अनुसार मनाया जा रहा है।

सिरहासार जनकपुरी में रहेंगे प्रभु जगन्नाथ

भगवान जगन्नाथ अब 9 दिनों तक सिरहासार जनकपुरी में विराजमान रहकर श्रद्धालुओं को दर्शन देंगे और 24 जुलाई को बहुड़ा गोंचा के अवसर पर पुनः श्री मंदिर लौटेंगे। इस बार गोंचा महापर्व सिर्फ आस्था का उत्सव नहीं रहा, बल्कि 100 तुपकियों की पहली ऐतिहासिक सलामी ने बस्तर की सांस्कृतिक विरासत को नई पहचान और नई ऊर्जा दी है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    RATHYATRA; रथयात्रा हमारी आस्था, लोकसंस्कृति, सामाजिक समरसता और जनभागीदारी का जीवंत महापर्व- CM साय

    0 राज्यपाल रमेन डेका भगवान जगन्नाथ की पावन रथयात्रा में हुए शामिल ,पूजा-अर्चना एवं छेरा-पहरा की परंपरा निभाकर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की रायपुर, राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री…

    RATHYATRA; रथ यात्रा के दौरान बारिश से भीड़ में मची भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, कई गंभीर

    भुबनेश्वर, ओडिशा के पुरी में आज यानी कि 16 जुलाई को जगन्नाथ स्वामी की रथयात्रा शुरू हुई. इसी यात्रा के दौरान भगदड़ जैसी स्‍थ‍ित‍ि हो गई. यही वजह रही कि…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’