FESTIVAL;विधायक पुरन्दर मिश्रा बोले-संस्कृति को अक्षुण्ण बनाए रखना हमारी महती जिम्मेदारी

रायपुर, राजधानी रायपुर में रविवार 28 जनवरी को अरुंधति तेलुगू मोची पंचायत विकास समाज द्वारा मकर संक्रांति एवम पोंगल के शुभ अवसर पर स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह के मुख्य अतिथि रायपुर नगर उत्तर विधायक पुरन्दर मिश्रा रहे। विधायक मिश्रा ने मौजूद सभी लोगों को मकर संक्रांति एवं पोंगल की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमारी सामाजिक अवधारणा ही है, जिसकी वजह से हमारी संस्कृति अखंड है। इसे अक्षुण्ण बनाए रखने की जिम्मेदारी हमारी है, इसलिए जरुरी है कि हम अपनी आने वाली पीढ़ियों को विरासत के तौर पर अपनी संस्कृति प्रदान करें, उन्हें अपनी संस्कृति का पूरा ज्ञान दें। 

तेलगू मोची पंचायत ने काशीराम नगर तेलीबांधा स्थित शीतला माता मंदिर सामाजिक भवन में समारोह का आयोजन किया था, जहां बड़ी तादाद में सामाजिक लोगों के अलावा अन्य लोग शामिल हुए। समारोह के दौरान तेलगू पंचायत के पदाधिकारियों ने विधायक मिश्रा का पुष्पाहार से स्वागत कर उन्हें स्मृति चिन्ह प्रदान किया। तेलगू मोची पंचायत हर साल इस तरह का आयोजन करता है, जिसमें समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल होते हैं। 

इस मौके पर मुख्य अतिथि की आसंदी से अपने विचार व्यक्त करते हुए विधायक मिश्रा ने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है, जो आपके बीच आने का अवसर मिला। उन्होंने तेलगू समाज की सनातन सभ्यता की तारीफ करते हुए कहा कि आज भी हमारी संस्कृति अपने मूलस्वरूप में है, तो इसके पीछे वजह हमारा समाज ही है। इसे अक्षुण्ण बनाए रखने की जवाबदारी अब हमारी है। इसलिए जरूरी है कि हम अपनी आने वाली पीढ़ियों को अपनी संस्कृति और सभ्यता के मूल रूप से परिचय कराएं और जिस तरह से हमें विरासत में हमारी संस्कृति मिली है, वह आने वाली पीढ़ियों को मिल पाए।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    WORKSHOP; महापौर मीनल चौबे ने कहा- जागरूकता से ही संभव है नारी सशक्तीकरण

    0 कृषि विश्वविद्यालय में लैंगिक समानता एवं सुरक्षा पर एक दिवसीय कार्यशाला ,विशेषज्ञों ने लैंगिक भेद-भाव एवं उत्पीड़न से रक्षा के उपाय बताए, कृषि रायपुर,नगर निगम रायपुर की महापौर श्रीमती…

    WORKSHOP; डिप्टी कमांडर डॉ.रजनीकांत सिंह ने कहा-कानून का उद्देश्य केवल दंड देना नहीं, बल्कि एक सुरक्षित कार्यसंस्कृति का निर्माण करना भी है

    0 यौन उत्पीड़न पर एक दिवसीय कार्यशाला , डॉ. रत्ना नशीने ने कहा-“अधिकारों का दुरुपयोग न करें, जागरूक बनें” नारायणपुर, लिंगो मुढ़ियाल कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, नारायणपुर में कार्यस्थल…

    You Missed

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम