FLOOD; मैनपाट में 15 घंटे बाद मिला केरल के युवक का शव, 1 किमी दौडक़र बचा ली गई थी युवती, रायपुर से आए थे घूमने

अंबिकापुर,  केरल के युवक-युवती 29 अगस्त को रायपुर से मैनपाट घूमने आए थे। इस दौरान किराए की बाइक से वे मैनपाट घूम रहे थे। शाम करीब 5 बजे रोपाखार स्थित घुनघुट्टा नदी पुलिया पार करने के दौरान बाइक समेत दोनों बह गए थे। दोनों ने शोर मचाया तो स्थानीय लोग उन्हें बचाने दौड़े, लेकिन युवक पानी की तेज धार में डूबकर आंखों से ओझल हो गया था, जबकि युवती तैरकर बाहर निकलने की कोशिश में लगी थी। इसी दौरान स्थानीय एक युवक करीब 1 किमी तक रस्सी लेकर दौड़ता रहा और अंतत: उसने युवती को बचा लिया। अंधेरा हो जाने की वजह से युवक का पता नहीं चल सका था। रविवार की सुबह एसडीआएफ व पुलिस की टीम को युवक का शव घटनास्थल से करीब 3 किमी दूर नदी में मिला।

केरल निवासी यदुकृष्णा 25 वर्ष व गौरी नंदन 22 वर्ष रायपुर में रहते थे। यदुकृष्णा यहां नौकरी करता था, जबकि युवती पढ़ाई कर रही थी। 29 अगस्त को दोनों दुर्ग-अंबिकापुर ट्रेन (Durg-Ambikapur Train) से अंबिकापुर पहुंचे थे। इसके बाद अंबिकापुर से किराए की बाइक लेकर दोनों मैनपाट घूमने पहुंचे थे। शाम को दोनों कमलेश्वरपुर से टाइगर प्वाइंट की ओ जा रहे थे।

इस दौरान घुनघुट्टा नदी पुलिया के ऊपर से करीब ढाई फीट ऊपर पानी बह रहा था। युवक ने जैसे ही बाइक से पुलिया पार करने की कोशिश की तेज धार की वजह से बाइक समेत दोनों नदी में बहने (Blown in Ghunghutta river) लगे। युवक-युवती ने खुद को बचाने शोर मचाया तो स्थानीय लोग वहां दौडक़र पहुंचे। तब तक दोनों नदी की तेज धार में बहकर कुछ दूर तक चले गए।

एक किमी दौडक़र युवती को बचाया

युवक-युवती को बहते देख स्थानीय युवक समशुद्दीन घर से रस्सी लेकर मौके पर पहुंचा। उसने देखा कि युवती तैरकर बाहर निकलने का प्रयास कर रही है, लेकिन तेज बहाव की वजह से उसमें कामयाब नहीं हो पा रही है। फिर उसने रस्सी फेंकी, लेकिन युवती पकड़ नहीं पाई।इसके बाद युवक ने नदी के किनारे-किनारे दौड़ लगानी शुरू की, इस दौरान उसने 3-4 बार फिर रस्सी फेंकी, लेकिन वह पकड़ नहीं पाई। करीब 1 किलोमीटर दूर पहुंचने के बाद युवती (Young girl saved) ने 5वीं बार में रस्सी पकड़ी तो युवक ने उसे बाहर निकाल लिया।

बह गया यदुकृष्णा

इधर युवक यदुकृष्णा नदी के तेज बहाव में बह चुका था, उसका कहीं पता नहीं चल रहा था। सूचना पर कमलेश्वरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और उसकी तलाश शुरु की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका था। अंधेरा हो जाने की वजह से रेस्क्यू रोक दिया गया था।रविवार की सुबह पुलिस व एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू शुरु किया, इस दौरान स्थानीय लोगों ने सुबह करीब 9 बजे उसका शव घटनास्थल से करीब 3 किमी दूर नदी में पड़े होने की बात बताई। इसके बाद एसडीआरएफ की टीम ने युवक का शव बाहर निकाल लिया। पुलिस ने युवक और युवती के परिजन को इसकी जानकारी दे दी है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    FLOOD; भारी बारिश को लेकर मंत्री केदार कश्यप ने बस्तर संभाग के सभी कलेक्टरों से ली स्थिति की जानकारी

    *प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य तेज करने और संवेदनशील इलाकों की लगातार निगरानी के दिए निर्देश रायपुर, बस्तर संभाग में लगातार हो रही भारी बारिश और कई क्षेत्रों…

    HOLIDAY; भारी बारिश के मद्देनजर शनिवार को प्रदेश के सभी स्कूलों में रहेगा अवकाश

    0 प्रदेश के सभी शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त विद्यालयों में 26 सितंबर को रहेगा अवकाश रायपुर, प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम की मौजूदा स्थिति को…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा