RAIN; रविशंकर सागर परियोजना के तीनों बांध लबालब, गंगरेल से छोड़ा जा रहा पानी, महानादी में बाढ का खतरा

रायपुर , रविशंकर सागर परियोजना के अंतर्गत आने वाले जलाशयों के कैचमेंट एरिया में बीते दिनों से जारी भारी वर्षा के दौर के चलते तीनों जलाशय गंगरेल , मुरूमसिल्ली व दुधावा जहां लबालब होने के कगार पर है वहीं सोढूंर जलाशय लगभग एक चौथाई से कुछ अधिक खाली है । गंगरेल में पानी के आवक को देखते हुये बांध की सुरक्षा की दृष्टि से गंगरेल का पट खोलकर 4 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है जिसमें से 2 हजार क्यूसेक पानी महानदी मुख्य नहर व 2 हजार क्यूसेक पानी महानदी में छोड़ने के साथ नदी किनारे के ग्रामों के लिये बतौर ऐहतियात अलर्ट जारी कर दिया गया है ।
जलसंसाधन विभाग के सूत्रों के अनुसार 2 सितंबर मंगलवार की सुबह 8 बजे की‌ स्थिति में गंगरेल 96.17 प्रतिशत भर चुका हैऔर 4342 क्यूसेक पानी का आवक जारी है। मुरुमसिल्ली जलाशय 98.49 प्रतिशत भर चुका है और आवक 745 क्यूसेक पानी का है । दुधावा जलाशय 83.56 प्रतिशत भर चुका है और आवक 1178 क्यूसेक है । सोढूंर जलाशय 69.25 प्रतिशत ही भर पाया है और आवक भी महज 167 क्यूसेक है ।

गंगरेल से ओव्हर फ्लो बंद होने की स्थिति में समीक्षा की मांग
अंचल में भारी बरसात के चलते फिलहाल खेतों को सिंचाई पानी की आवश्यकता नहीं है पर गंगरेल की सुरक्षा के दृष्टिकोण से ओव्हर फ्लो पानी को महानदी मुख्य नहर में छोड़ा जाना उन अपवादस्वरूप कुछेक किसानों के हित में है जो बारिश के बीच भी सिंचाई पानी की आवश्यकता महसूस कर रहे है ।

बंगोली सिंचाई उपसंभाग के अधीन आने वाले जल उपभोक्ता संघों के अध्यक्ष रहे थानसिह साहू  , हिरेश चंद्राकर , मनमोहन गुप्ता , गोविंद चंद्राकर, धनीराम साहू , चिंताराम वर्मा , भारतेन्दु साहू , प्रहलाद चंद्राकर , तुलाराम चंद्राकर व भूपेंद्र शर्मा ने मांग की है कि गंगरेल से ओव्हर फ्लो बंद होने  की स्थिति में मौसम के मद्देनजर समीक्षा के बाद ही गंगरेल का पानी दिया जावे अन्यथा पानी व्यर्थ नदी – नालों में जावेगा । इसके साथ ही बंगोली सिंचाई उपसंभाग के कार्यक्षेत्र में पदस्थ उप अभियंताओं को भी रोजाना फील्ड में रहने की सुनिश्चित व्यवस्था की भी मांग अधीक्षण अभियंता एस के साहू से की है । 

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    FLOOD; भारी बारिश को लेकर मंत्री केदार कश्यप ने बस्तर संभाग के सभी कलेक्टरों से ली स्थिति की जानकारी

    *प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य तेज करने और संवेदनशील इलाकों की लगातार निगरानी के दिए निर्देश रायपुर, बस्तर संभाग में लगातार हो रही भारी बारिश और कई क्षेत्रों…

    HOLIDAY; भारी बारिश के मद्देनजर शनिवार को प्रदेश के सभी स्कूलों में रहेगा अवकाश

    0 प्रदेश के सभी शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त विद्यालयों में 26 सितंबर को रहेगा अवकाश रायपुर, प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम की मौजूदा स्थिति को…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा