FOOD; पिज्जा और दाल-बाटी खाने के बाद फूड पॉइजनिंग, जांजगीर की तीन मासूम बहनों की मौत, माता-पिता भर्ती

बिलासपुर, छात्तीसगढ के जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम मुरलीडीह से मध्यप्रदेश के इंदौर क्षेत्र में कमाने गए एक परिवार की तीन मासूम बेटियों की फूड पॉइजनिंग से मौत हो गई. 23 अगस्त की रात परिवार ने पिज्जा और दाल-बाटी खाया था. इसके बाद तीनों को उल्टी-दस्त होने लगी. दो बेटियों ने बेटमा थाना क्षेत्र के एक अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ा. वहां से शव लेकर परिवार मुरलीडीह लौट रहा था कि रास्ते में तीसरी बेटी की तबीयत ज्यादा खराब हो गई, इस पर उसे इटारसी के अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक उसे नहीं बचा पाए. बच्चों के माता-पिता का इटारसी के अस्पताल में उपचार चल रहा है.


मूलतः जांजगीर-चांपा जिले के मुरलीडीह (अकलतरा) थाना क्षेत्र के ग्राम मुलमुला निवासी नरेन्द्र सिंह सांडे इंदौर के समीप पीथमपुर स्थित एल एंड टी कंपनी में रेडियल मशीन ऑपरेटर का काम करते हैं. वे पत्नी अमरोतिन और तीन बेटियों आशी (10 वर्ष), विशुका (8 वर्ष) और विधि (6 वर्ष) के साथ लाइफ सिटी कॉलोनी, काली बिल्लोद (थाना बेटमा) में निवास कर रहे थे.

पुलिस व परिवार के बताए अनुसार, 23 अगस्त की शाम को पूरे परिवार ने पिज्जा खाया. इसी रात को अपने पारिवारिक मित्र संजय सोलंकी के घर ये लोग खाने पर गए थे, जहां उन्होंने दाल बाटी खाया. उसी रात पांचों की तबीयत बिगड़ने लगी. विशुका और विधि की तबीयत ज्यादा बिगड़ जाने पर उन्हें रात करीब 3 बजे लाइफ सिटी के स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां 25 अगस्त की रात दोनों ने दम तोड़ दिया.

बिना पोस्टमार्टम लौट रहे थे

दो मासूम बेटियों की अचानक मौत से बेसुध माता-पिता बिना पोस्टमार्टम कराए उनके शवों को एम्बुलेंस से अपने पैतृक गांव मुरलीडीह के लिए निकल थे. रास्ते में बड़ी बेटी आशी की भी हालत अचानक गंभीर हो गई. इस पर परिजनों ने एम्बुलेंस को इटारसी के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी शासकीय अस्पताल की ओर मोड़ा, जहां इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया. घटना की सूचना मिलते ही इटारसी पुलिस ने अस्पताल में मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

बच्चियों के शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है और बिसरा सैंपल फॉरेंसिक लैब भेजे जाएंगे. साथ ही, पुलिस बेटमा स्थित उनके घर से खाने-पीने की वस्तुओं और पानी के सैंपल लेकर भी मामले की बारीकी से जांच कर रही है, ताकि मौत के असली कारणों का खुलासा हो सके. नरेंद्र और अमरोतिन का इटारसी के अस्पताल में उपचार चल रहा है. बच्चियों की मां अमारोतिन के अनुसार, परिवार ने 23 अगस्त की रात करीब 2 बजे दाल, चावल और रोटी-सब्जी खाया था. मौत की वजह फूड पॉइजनिंग को तो बताया जा रहा है लेकिन इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है कि क्या खाने के बाद ये लोग फूड पॉइजनिंग के शिकार हुए.

मेजबान परिवार स्वस्थ

रंजीत बघेल, थाना प्रभारी बेटमा, इटारसी के मुताबिक पूरे परिवार के लोगों ने 23 अगस्त की शाम को पिज्जा खाया था, इसके बाद वे अपने पारिवारिक मित्र के घर भोज पर भी गए थे. 24 अगस्त को इनकी तबीयत बिगड़ी, जबकि मेजबान का परिवार स्वस्थ है. पिज्जा से ही फूड पॉइजनिंग की आशंका है. दो बच्चियों की मौत 25 अगस्त की रात हुई जबकि तीसरी की मौत 26 अगस्त को हुई. बिसरा सैंपल व अन्य जांच की जा रही है.

प्रारंभिक जांच में फूड पॉइजनिंग की आशंका

सौरभ पांडेय, थाना प्रभारी इटारसी के मुताबिक पॉइजनिंग की आशंका जताई जा रही है, क्योंकि खाना खाने के बाद ही तीनों बच्चियों की तबीयत बिगड़ी थी. उन्हें अचानक उल्टी-दस्त शुरू हो गया था. जरूरी होने पर बिसरा जांच भी कराई जाएगी.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CGPSC SCAM; पेपर लीक से लेकर करोड़ों की वसूली तक के बड़े खुलासे, एडिशनल कलेक्टर ED की हिरासत में

     रायपुर,  छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित CGPSC घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय यानी ED ने एडिशनल कलेक्टर और मुख्यमंत्री कार्यालय के तत्कालीन OSD रहे चेतन बोरघरिया की गिरफ्तारी के बाद कई बड़े खुलासे…

    FRAUD; 1.61 करोड़ की धोखाधड़ी में महापौर के भाई समेत तीन के खिलाफ FIR, जांच में जुटी पुलिस

    राजनांदगांव, छत्तीसगढ्ज के राजनांदगांव जिले में जमीन बेचने के नाम पर 2 करोड़ 5 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है. लालबाग पुलिस ने इस मामले में तीन…

    You Missed

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व