FOOD; व्यापारियों के लिए 22 मार्च को शिविर,छोटे दुकानदार, रेहड़ी-पटरी संचालक, होटल व्यवसायी बना सकेंगे खाद्य लाइसेंस

रायपुर, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा व्यापार मंडल के सहयोग से गोबरा नवापारा क्षेत्र के स्थानीय खाद्य व्यापारियों के लिए 22 मार्च 2026 को एक दिवसीय खाद्य लाइसेंस एवं पंजीयन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर गंज रोड स्थित सिंधी गुरुद्वारा, गोबरा नवापारा में आयोजित होगा, जो प्रातः 10 बजे से शाम 4 बजे तक संचालित रहेगा।

इस शिविर का मुख्य उद्देश्य गोबरा नवापारा क्षेत्र के उन छोटे-बड़े खाद्य व्यवसायियों को सुविधा प्रदान करना है, जो तकनीकी जानकारी के अभाव में अब तक अपना पंजीयन या लाइसेंस नहीं बनवा सके हैं। शिविर में क्षेत्र के ही छोटे दुकानदार, रेहड़ी-पटरी संचालक, होटल व्यवसायी एवं अन्य खाद्य विक्रेता मौके पर ही अपना आवेदन पूर्ण कर सकेंगे।

शिविर में भाग लेने वाले व्यापारियों को आधार कार्ड एवं पैन कार्ड की छायाप्रति, एक पासपोर्ट साइज फोटो, दुकान का पता प्रमाण (जैसे बिजली बिल या किरायानामा) तथा ओटीपी सत्यापन हेतु सक्रिय मोबाइल नंबर साथ लाना अनिवार्य होगा। आवेदन प्रक्रिया में सहयोग एवं मार्गदर्शन हेतु विभाग के अधिकारी शिविर स्थल पर उपलब्ध रहेंगे।

Narayan Bhoi

Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

Related Posts

FOOD; घरेलू एलपीजी के दुरुपयोग रोकने 214 छापे, 1013 सिलेंडर जब्त

रायपुर, प्रदेश में घरेलू एलपीजी की उपलब्धता और उपभोक्ताओं तक उसकी नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए राज्य शासन द्वारा सतत निगरानी और समीक्षा की जा रही है। खाद्य सचिव…

LPG;शैक्षणिक संस्थानों,चिकित्सालयों के साथ सैन्य एवं अर्द्धसैन्य कैंप, जेल, हॉस्टल, रेलवे एवं एयरपोर्ट कैंटीन को प्राथमिकता

रायपुर, खाद्य सचिव श्रीमती रीना बाबा साहेब कंगाले के दिशानिर्देश पर छत्तीसगढ़ में निर्बाध एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने के साथ-साथ कमर्शियल गैस कनेक्शन वाले संस्थानों एवं प्रतिष्ठानों के लिए संतुलित…

You Missed

FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां