ATTENTION; एक्सपायर्ड लाइसेंस पर खाने-पीने का सामान बेचा तो होगा 10 लाख रुपये का जुर्माना

नई दिल्ली,  फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने कहा है कि कोई भी फूड बिजनस ऑपरेटर अपना लाइसेंस या रजिस्ट्रेशन एक्सपायर हो जाने के बाद खाने-पीने से जुड़ा कोई कारोबार नहीं कर सकता और उसके लिए लाइसेंस या रजिस्ट्रेशन की एक्सपायरी के बाद क्लोजर रिपोर्ट जमा करना अनिवार्य है। FSSAI ने कहा है कि नियमों के उल्लंघन पर 10 लाख रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।

FSSAI ने कहा है कि फूड बिजनस ऑपरेटरों को लाइसेंस या रजिस्ट्रेशन एक्सपायर होने की वजहें बतानी होंगी और यह भी कन्फर्म करना होगा कि इसके बाद वे कोई फूड बिजनस नहीं कर रहे हैं। उसने कहा है कि लाईसेंसिंग फ्रेमवर्क में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए यह करना जरूरी है। ऑर्डर के मुताबिक फूड बिजनस ऑपरेटर्स के लिए क्लोजर रिपोर्ट देना अनिवार्य कर दिया गया है। इसे फूड सेफ्टी कंप्लायंस सिस्टम पोर्टल के जरिए इसे सबमिट करना होगा।

कानून का उल्लंघन

जो एफबीओ एक्सपायर्ड लाइसेंस का यूज करेंगे, उसे फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड एक्ट, 2006 की धारा 31 का उल्लंघन माना जाएगा। इस पर कानून की धारा 63 के तहत 10 लाख रुपये तक का जुर्माना लगेगा। एफएसएसएआई का कहना है कि पारदर्शिता और लाइसेंसिग फ्रेमवर्क पर नजर रखने के लिए क्लोजर रिपोर्ट और कंप्लायंस को अनिवार्य बनाया गया है।

  • Related Posts

    FOOD;सितंबर और अक्टूबर का चावल वितरण जारी, राशन कार्डधारी 30 सितंबर तक ले सकते है दो माह का चावल

    रायपुर, सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत प्रदेश के सभी 14 हजार 186 उचित मूल्य दुकानों में दो माह सिंतबर और अक्टूबर 2026 के लिए खाद्यान्न आबंटन जारी कर दिया गया…

    FOOD; धान खरीदी, चावल भंडारण, किसान पंजीयन और गोदाम निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

    0 खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 की तैयारियों की समीक्षा की रायपुर, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री दयालदास बघेल ने आज मंत्रालय महानदी…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर