FOREST; विश्व वानिकी दिवस पर पेड़ कटाई कर खेत बनाते जेसीबी डोजर व तीन ट्रैक्टर किए गए जब्त

बिलासपुर, विश्व वानिकी दिवस पर ही बिलासपुर जिले के लोरमी वन परिक्षेत्र खुड़िया के ग्राम बघ के जंगल में अवैध पेड़ कटाई कर खेत बनाते एक जेसीबी एक डोजर और तीन ट्रैक्टर को जब्त किया गया है, सभी वाहनों को वन अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर राजसात करने की कार्रवाई की जा रही है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार वन अधिकारियों को मुखबिर के माध्यम से जानकारी मिली कि वन परिक्षेत्र खुड़िया के घानाघाट परिसर के ग्राम बघ के कुघरझोरी नाला के पास संरक्षित वनभूमि में पेड़ों की अवैध कटाई कर जेसीबी मशीन और ट्रैक्टर के माध्यम से खेत बनाने का कार्य किया जा रहा है, वन मंडलाधिकारी अभिनव कुमार के निर्देश उपवनमंडलाधिकारी दशहंश सूर्यवंशी, रेंजर रविंद्र धिरही के नेतृत्व में वन परिक्षेत्र खुड़िया के अधिकारी कर्मचारियों तथा उड़नदस्ता दल मौके पर पहुंचे और पूछताछ की, जिसके बाद वन अधिकारियों ने जेसीबी मशीन ऑपरेटर का बयान दर्ज किया.

बयान में ऑपरेटर ने वन अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद अवैध काम में लगे एक जेसीबी क्रमांक सीजी 11 ए यू 2047, एक डोजर और तीन ट्रैक्टर क्रमांक क्रमश सीजी 28 एल 9802, सीजी 11 एयू 2047, सीजी 12 बीडी 2080, सीजी 28 जे 6820 को जब्त कर घानाघाट परिसर रक्षक के द्वारा वन अपराध क्रमांक 15098/19 मार्च को जेसीबी मशीन ऑपरेटर राकेश यादव पिता संतोष उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम नवागांव जेसीबी मालिक चंद्रप्रकाश साहू पिता रामचंद्र साहू निवासी ग्राम डिंडोरी ट्रैक्टर मालिक मोहन जायसवाल पिता रामाधार निवासी ग्राम कंचनपुर मनमोहन बंजारे पिता सुंदर लाल निवासी ग्राम लौदा मुंगेली के विरुद्ध भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 33 क ग के तहत कार्रवाई की गई है.

उक्त कार्रवाई में उपवन मंडल अधिकारी दशहंश प्रकाश सूर्यवंशी, खुड़िया परिक्षेत्र अधिकारी रविन्द्र धीरही, डिप्टी रेंजर राजेश पाटले, जयेंद्र राजपूत वनरक्षक घानाघाट, राजकुमार नायक वनरक्षक कंसरी, निलेश सोनकर वनरक्षक सरगढ़ी, हरिश्चंद राजपूत वनरक्षक भूतकछार, रामनारायण कोल वनरक्षक बिजराकछार के साथ साथ पुलिस विभाग, राजस्व विभाग के अधिकारी कर्मचारी शामिल रहे.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CGMPB; छत्तीसगढ़ औषधि पादप बोर्ड के नवनियुक्त उपाध्यक्ष अंजय शुक्ला का पदभार ग्रहण समारोह 21 मार्च को

    रायपुर, विश्व वानिकी दिवस पर छत्तीसगढ़ आदिवासी स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड के नवनियुक्त उपाध्यक्ष  अंजय शुक्ला का पदभार ग्रहण समारोह का आयोजन 21 मार्च को सुबह 11.00…

    NCSK; स्वीपरों की मौत मामले में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के दिए निर्देश,राजधानी के अन्य अस्पतालों की जांच शीघ्र करें

    0 राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष हरदीप सिंह गिल ने ली बैठक, सफाईकर्मियों के आईडी कार्ड बनाने, हेल्थ कैम्प लगाने, पीड़ित के परिजनों को नियमानुसार प्रधानमंत्री आवास देने के…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां