
रायपुर, वनमंत्री केदार काश्यप ने कल एक कार्यक्रम में बलौदाबाजार क्षेत्र में पर्यटन और पर्यावरण संरक्षण को नया आयाम देने के उद्देश्य से सोनबरसा जंगल सफारी के लिए 4 नई जिप्सियों और परिसर के सौंदर्यीकरण तथा अधोसंरचना विकास कार्यों के लिए 1.5 करोड़ रुपये की स्वीकृति भी प्रदान की गई। इस दौरान राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा भी मौजूद थे।

बलौदाबाजार जिला मुख्यालय से महज 3 किमी दूर ग्राम पंचायत लटुआ स्थित सोनबरसा रिजर्व फॉरेस्ट को नेचर सफारी के रुप में विकसित किया गया है । इसमें डियर पार्क भी स्थित है । इस जंगल सफारी में लोगों को जिप्सी से भ्रमण करने की सुविधा है । यहॉ पर साइकिलिंग का मजा भी लिया जाअ सकता है । बच्चों के मनोरंजन के साथ ही पिकनिक मनाने की भी अच्छी जगह वन विभाग बनाई गई है ।
ये जानवर जंगल में मौजूद
जंगल में इस समय करीब 125-130 हिरण, 200 खरगोश, 285-300 के करीब जंगली सुअर, 80-85 अजगर, 10-12 भेड़िया, 8-9 जैकाल, मोनिटर लिजेर्ट, नेवला और 6-7 दुर्लभ प्रजाति की जंगली बिल्लियां हैं। तालाबों के पास बर्ड फारेस्ट कंजर्वेशन के तहत पक्षियों के बैठने की व्यवस्था है। जहां उनके लिए भरपूर भोजन की व्यवस्था की गई है।
890 हेक्टेयर में फैला जंगल
890 हेक्टेयर में फैले सोनबरसा जंगल को जंगल सफारी विकसित करने का काम पूरा हो चुका है। पूरे जंगल को बाउंड्रीवॉल से घेरने की तैयारी चल रही है। हालांकि जंगल चारों तरफ से मजबूत जालियों से घिरा हुआ है। गेट एंट्री फीस प्रति व्यक्ति 10 रुपए रखा गया है, जिसमे पार्किंग शुल्क भी शामिल है। पिकनिक मनाने के लिए लोग परिवार के साथ खाने-पीने का सामान भी ले जा सकते हैं या फिर वहां बने कैफे में स्वादिष्ट व्यंजनों का मजा ले सकते हैं। पर्यटकों के रुकने के लिए रेस्ट हाउस और एक घर भी बनाया गया है, जहां कम चार्जेज देकर 24 घंटे के लिए बुक कराया जा सकता है।







