FOREST; करंट से हाथी की मौत पर किसान गिरफ्तार, फॉरेस्ट गार्ड निलंबित, रेंजर को नोटिस जारी

अंबिकापुर, सरगुजा के सूरजपुर जिले के प्रतापपुर क्षेत्र से लगे करंजवार गांव में करंट लगने से एक नर हाथी की मौत के मामले में वन विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। विभाग ने खेत मालिक किसान रामलाल (52) को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही मामले में लापरवाही पाए जाने पर प्रतापपुर के फॉरेस्ट गार्ड जीतन सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है, जबकि रेंजर उत्तम मिश्रा को दो दिन के भीतर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

जानकारी के अनुसार करंजवार गांव के जिस खेत में करीब 15 वर्षीय नर हाथी का शव मिला था, वह खेत रामलाल पिता जगदीश का है। जांच में सामने आया कि रामलाल ने गेहूं की सिंचाई के लिए खेत में बिजली का तार लगाया था, जिसकी चपेट में आने से हाथी की मौत हो गई। हालांकि जहां हाथी का शव मिला, वहां से कुछ दूरी पर करंट वाला तार लगाया गया था।

वन विभाग के अधिकारियों ने संदेह के आधार पर रामलाल को हिरासत में लेकर पूछताछ की। सख्ती से पूछताछ के दौरान उसने स्वीकार किया कि सिंचाई के लिए बिजली का तार लगाया था। सुबह खेत में हाथी का शव देखकर उसने खुद को बचाने के लिए तार और खूंटा निकालकर अपने पैरा में छिपा दिया था।

वन विभाग ने आरोपी के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 50, 51 और 52 के तहत कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया है। साथ ही मामले की आगे की जांच जारी है। इस मामले में सूरजपुर के डीएफओ डीपी साहू ने भी सख्ती दिखाते हुए प्रतापपुर रेंजर उत्तम मिश्रा से दो दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

बताया जा रहा है कि करंजवार गांव प्रतापपुर-अंबिकापुर मुख्य मार्ग के किनारे स्थित है और यह क्षेत्र हाथियों की आवाजाही की रूट लाइन में आता है। इसके बावजूद हाथियों की निगरानी में लापरवाही सामने आने से विभागीय व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं।

छत्तीसगढ़ में रायगढ़ बना हाथी शावकों का मौत का गढ़
रायगढ़ वन मंडल छत्तीसगढ़ में हाथी शावकों की मौत का गढ़ बन गया है। वर्ष 2025 में छत्तीसगढ़ में कुल 15 हाथियों की मौत हुई थी। जिनमें से छ: हाथी शावक पानी में डूबने से मरे थे अर्थात कुल मौतों में से 40% हाथी डूबने से मरे थे जो सभी शावक थे। उनमें से चार अर्थात छत्तीसगढ़ की कुल मौतों का 25%  रायगढ़ में पानी में डूबने से मरे, वे भी सभी शावक थे।
हाल ही में दो और हाथी शावकों के शव रायगढ़ में कुरकुट नदी मैं तैरते हुए पाए गए। बताया जा रहा है कि नदी पार करते वक्त नदी में पानी खींचने के लिए लगाए गए अवैध पंप में करंट प्रभावित होने के कारण दोनों शावकों की मौत हो गई। इस प्रकार 15 महीने में रायगढ़ वन मंडल में छह हाथी शावकों की मौत हुई है। शावकों इतनी मौतें रायगढ़ में ही क्यों हो रही है? वह भी तब जब कि वन विभाग हाथी मित्र दलों से हाथियों की 24×7 मॉनिटरिंग का दावा करता है। इसे लेकर वन्यजीव प्रेमियों ने चिंता जाहिर करते हुए सवाल उठाया है कि रायगढ़ में ही हाथी शावकों की मौत क्यों हो रही है क्या इन्हें जान बूझ कर तो नहीं मारा जा रहा है ताकि ये बड़े होकर समस्या न बने।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    NAXALITE; उडीसा में 11 हार्डकोर नक्सलियों ने किया सरेंडर, 1 करोड़ से ज्यादा का था इनाम

    गरियाबंद, छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाए जा रहे है. इसी बीच गरियाबंद जिला से लगे उडीसा सीमा क्षेत्र में नक्सलवाद के खिलाफ चल रहे अभियान के बीच…

    CRIME; छात्रावास में 3 छात्राएं गर्भवती मिलने से हड़कंप, स्वास्थ्य विभाग को पहले से थी जानकारी

    जगदलपुर, छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के गंगालूर स्थित पोटा केबिन छात्रावास से एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां रहने वाली तीन छात्राएं गर्भवती पाई गई हैं। जानकारी के अनुसार…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां