POLITICS;सिंहदेव बोले-लखमा पर भाजपा ने पार्टी में शामिल होने के लिए बनाया था दबाव

0 पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप

    अंबिकापुर, पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि कवासी लखमा पर भाजपा ने पार्टी में शामिल होने दबाव बनाया गया था। भाजपा ने कवासी लखमा को ऑफर दिया था यदि वह भाजपा में शामिल होते हैं, तो उनके विरुद्ध कार्रवाई नहीं होगी। छत्तीसगढ़ कांग्रेस कार्यालय में ईडी (ED) की कार्रवाई के बाद प्रदेश में सियासत गरमाने लगी है. इसी कड़ी में बुधवार को छत्तीसगढ़ पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने सनसनीखेज बयान दिया. उन्होंने बीजेपी (BJP) पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कवासी लखमा पर भाजपा ने पार्टी में शामिल होने का दबाव बनाया गया था. सिंहदेव ने आरोप लगाया कि भाजपा ने कवासी लखमा को ऑफर दिया था कि वह भाजपा में शामिल होते हैं, तो उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी.

    दरअसल, शिवरात्रि के दिन छत्तीसगढ़ के पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने अपने एक निजी तालाब में के चारों ओर सौंदर्यीकरण करते हुए छठ घाट निर्माण कार्य के लिए भूमि पूजन किया. इस दौरान पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्हें कहा कि पिछले दिनों ED के अधिकारियों की ओर से एक नोटिस दिया गया, जिसमें उन्होंने कांग्रेस कार्यालय भवन निर्माण के संबंध में जानकारी मांगी गई. नोटिस में कांग्रेस निर्माण करने के ठेकेदार की भी जानकारी मांगी गई और 27 फरवरी तक जवाब देने के लिए कहा गया.

    अजीत पवार का उदाहरण देकर बोले…

    पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव ने पूर्व कैबिनेट मंत्री कवासी लखमा का बचाव करते हुए कहा कि ED को जो डायरी मिली है, उस डायरी को कैसे लिखा गया, एक दिन यह भी छत्तीसगढ़ की जनता के सामने आयेगा. उन्होंने ने कहा कोई भी एक डायरी लाएगा, उसमें कुछ भी लिख देगा और इस आधार पर ED कार्यवाही शुरू कर देगी, यह ठीक नहीं है. उन्होंने कहा कि केवल अफवाह के सहारे किसी पर भी आरोप लगाते हुए उसे जेल में डालना, इस सरकार का एक शगल बन गया है. पूर्व डिप्टी सीएम ने महाराष्ट्र के एनसीपी नेता अजीत पवार का नाम लेते हुए कहा कि उनके ऊपर 60 से 70 हजार करोड़ के घोटाले का आरोप लगाया था, लेकिन उसके बाद क्या हुआ, सबके सामने है.

    भाजपा ने बयान को बताया दुर्भाग्यपूर्ण

    सिंहदेव के बयान पर बीजेपी प्रवक्ता राजीव चक्रवर्ती ने पलटवार करते हुए कहा है कि कांग्रेस के नेताओं पर कार्रवाई होती है, तो वे किसी पर भी सवाल उठा देते हैं. कांग्रेस तो सुरक्षा बलों की कार्रवाई पर भी सवाल खड़े कर देती है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की जांच एजेंसी की कार्रवाई पर इस तरह सवाल उठाना दुर्भाग्यपूर्ण है.

  1. Related Posts

    POLITICS; धान खरीदी को लेकर सरकार को घेरा , भूपेश बघेल बोले- पीएससी 2024 की परीक्षा रद्द हो

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने धान खरीदी, PSC परीक्षा में कथित गड़बड़ी, बीटीआई ग्राउंड में कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स निर्माण और महतारी वंदन योजना को लेकर राज्य सरकार पर…

    PADDY; दीपावली के पहले धान की खरीदी शुरू हो-किसान त्योहार कैसे मनायेंगे?

    रायपुर, राज्य स्रकार द्वारा धान खरीदी दीपावली के पहले शुरू किये जाने की मांग कांग्रेस ने किया है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि…

    You Missed

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच