POLITICS;निकाय चुनाव में हार की समीक्षा करने 28 को कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक, प्रभारी सचिव की मौजूदगी में हंगामे के आसार

रायपुर, छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनावों में कांग्रेस की हार की समीक्षा के लिए 28 फरवरी को कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक होगी। इसमें कार्यकारिणी सदस्यों के साथ प्रभारी सचिव जारिता लैतफलांग, संपत कुमार और सह प्रभारी विजय जांगिड़ भी मौजूद रहेंगे.बैठक में हंगामे के आसार है।

 नगरीय निकाय चुनावों में हार और पंचायत चुनाव में जीत के दावों को लेकर हो रही बैठक में एक बार फिर पीसीसी अध्यक्ष को हटाने की चर्चा के बीच होने वाली बैठक को अहम माना जा रहा है। निकाय चुनाव में हार के बाद कांगेस के कई नेताओं ने पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज के खिलाफ सीधे मोर्चा खोल दिया है। निकाय चुनाव में हार की बड़ी टिकट वितरण में गड़बड़ी को माना गया है। इसके लिए पार्टी में हावी गुटबाजी को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है।

बैठक में इन सभी पर विचार करने के बाद संगठन को कैसे मजबूती प्रदान किया जाए। इस पर चर्चा हो सकती है। इसके अलावा राजीव भवन में ईडी के टीम के पहुंचने और सुकमा और कोंटा में निर्मित कांग्रेस भवन को लेकर दिए गए समन को संगठन ने गंभीरता से लिया है। बैठक में इस मुद्दे पर भी चर्चा की जा सकती है।

  • Related Posts

    BJP ; नगरीय निकाय चुनाव के लिए मैदान में उतरी भाजपा, नेताओं को दी गई बड़ी जिम्मेदारी

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय चुनाव भाजपा के लिए केवल प्रत्याशियों की जीत-हार का मुकाबला नहीं रहने वाला है। बल्कि यह चुनाव भाजपा की जमीनी पकड़ और नेताओं की…

    POLITICS; शक्कर के बढ़ते कीमतों के विरोध में कांग्रेस करेगी ‘चीनी सत्याग्रह’, दीपक बोले- जनता से 36 हजार करोड़ वसूल चुकी सरकार 

    जगदलपुर. शक्कर की बढ़ती कीमतों को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासत तेज हो गई है. महंगाई के विरोध में कांग्रेस अब ‘चीनी सत्याग्रह’ के जरिए सरकार को घेरने की तैयारी में…

    You Missed

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….