POLITICS; पूर्व महापौर डॉ. किरणमयी की चिंता-पार्टी का झंडा उठाने वाली 25 फीसदी भी नहीं पाती टिकट

रायपुर,  रायपुर नगर निगम में महिला महापौर पद के आरक्षण को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। कांग्रेस पार्टी में नेताओं की पत्नियों की दावेदारी को लेकर महिला कांग्रेस ने पीसीसी चीफ दीपक बैज को पत्र लिखकर विरोध जताया है। वहीं, अब राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष और कांग्रेस नेत्री किरणमई नायक ने इस मुद्दे पर बड़ा बयान दिया है।

कांग्रेस नेत्री किरणमई नायक ने कहा, “नेताओं की पत्नियों को इसलिए मौका दिया जाता है क्योंकि उनके पास पैसा होता है। पार्टी से टिकटधारी महिलाओं में सक्रिय राजनीति में झंडा उठाने वाली केवल 25% महिलाएं ही होती हैं। उनकी शुरुआत अक्सर पतियों के समर्थन से होती है।”

उन्होंने आगे कहा, “महिला आरक्षण की बात आती है तो यह समस्या हर बार सामने आती है। 2009 में जब मैंने चुनाव लड़ा था, तब भी यह मुद्दा उठाया गया था। पार्षद अपनी पत्नियों को चुनावी मैदान में उतारते हैं, और महापौर भी इसी प्रक्रिया का हिस्सा बन जाते हैं। महिलाओं को जब भी पद देने की बात आती है, तो उन्हें प्रोत्साहित करने के बजाय हतोत्साहित किया जाता है, यह कहकर कि चुनाव लड़ने के लिए पैसे की जरूरत है। यह किसी एक पार्टी की बात नहीं है।”

किरणमई नायक ने यह भी कहा, “जो महिलाएं राजनीति में अपना खुद का फैसला ले सकती हैं, उन्हें राजनीति में कम स्थान मिलता है। जो महिलाएं पार्टी को सेवा देती आई हैं और जिन्होंने पार्टी के लिए संघर्ष किया है, वही पार्टी के लिए समर्पित होती हैं। ऐसे ही महिलाओं को आरक्षण में टिकट मिलना चाहिए। मैं इस विचार का समर्थन करती हूं। सरकार योजनाएं बनाती है, लेकिन जमीनी स्तर पर जहां काम होना चाहिए, वहां प्रोग्रेसिव सोच की जरूरत है।”

  • Related Posts

    POLITICS; कांग्रेस नेता नाना पटोले का केंद्र पर हमला, बोले- जातिगत जनगणना से भाग रही मोदी सरकार

    रायपुर, जातिगत जनगणना के मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर हमला तेज कर दिया है। AICC के निर्देश पर देशभर में कांग्रेस नेताओं की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस…

    POLITICS; कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, सुखदेव भगत बने छत्तीसगढ़ के प्रभारी, पायलट को पंजाब का कमान,भूपेश बघेल हटाए गए

    रायपुर, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने और आगामी राजनीतिक चुनौतियों से निपटने के लिए फेरबदल किया है। कांग्रेस पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल…

    You Missed

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी