EC;मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को एक सप्ताह बढ़ाया,11 दिसंबर तक फार्म जमा होंगे

रायपुर, भारत निर्वाचन आयोग ने 01 जनवरी 2026 की अर्हता तिथि के संदर्भ में 12 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में चल रहे मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के लिए निर्धारित तिथियों को एक सप्ताह बढ़ाकर संशोधित कार्यक्रम की घोषणा की है। 

विशेष गहन पुनरीक्षण का संशोधित कार्यक्रम इस प्रकार है:

1) गणना अवधि (एन्यूमरेशन फॉर्म) भरने की अवधि:  04.11.2025 से 11.12.2025

2) मतदान केंद्रों का युक्तियुक्तकरण  /पुनर्व्यवस्थापन: 11.12.2025 तक

3) कंट्रोल टेबल का अपडेशन और प्रारूप (ड्राफ्ट) सूची की तैयारी: 12.12.2025 से 15.12.2025 तक 

4) प्रारूप (ड्राफ्ट) मतदाता सूची का प्रकाशन: 16.12.2025 

5) दावे और आपत्तियाँ दर्ज करने की अवधि: 16.12.2025 से 15.01.2026 तक

6) नोटिस चरण (नोटिस जारी करना, सुनवाई और सत्यापन) की अवधि: 16.12.2025 से 07.02.2026 तक

7) मतदाता सूचियों के स्वास्थ्य मापदंडों की जाँच करना: 10.02.2026 तक 

8) मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन:  14.02.2026

91 प्रतिशत गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूर्ण

छत्तीसगढ़ में अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के लिए मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्य का संचालन 04 नवम्बर 2025 से पूरी गंभीरता और पारदर्शिता के साथ जारी है। बीएलओ द्वारा प्रदेशभर में घर-घर जाकर पंजीकृत मतदाताओं के गणना प्रपत्रों का संग्रहण एवं डिजिटाइजेशन तेजी से प्रगति पर है।आज  30 नवम्बर तक प्रदेश में लगभग 01 करोड़  92   लाख से अधिक गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन कार्य पूर्ण किया जा चुका है, जो कुल 02 करोड़ 12 लाख 30 हजार 737 पंजीकृत मतदाताओं का लगभग  91 प्रतिशत है।

  • Related Posts

    PAY COMMISSION; आठवें केंद्रीय वेतन आयोग, ऑनलाइन सुझाव 30 अप्रैल तक

    नईदिल्ली, आठवें केंद्रीय वेतन आयोग ने हितधारकों से सुझाव आमंत्रित किए हैं। सुझाव innovateindia.mygov.in और 8cpc.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन जमा किए जा सकते हैं। कर्मचारियों, पेंशनभोगियों और संगठनों से 30 अप्रैल, 2026 तक…

    GOVERNOR;तेलंगाना के शिव प्रताप शुक्ला, बंगाल में आरएन रवि… 9 राज्यों में बदले गए राज्यपाल और LG

    नईदिल्ली, दिल्ली से लेकर पश्चिम बंगाल तक, 9 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के गवर्नर-उपराज्यपाल बदल गए हैं. इससे पहले कल गुरुवार (5 मार्च) को ही पश्चिम बंगाल के राज्यपाल  सीवी आनंद…

    You Missed

    SOCIAL MEDIA; कर्नाटक में बच्चे नहीं कर पाएंगे सोशल मीडिया का इस्तेमाल, सरकार ने किया बैन

    SOCIAL MEDIA; कर्नाटक में बच्चे नहीं कर पाएंगे सोशल मीडिया का इस्तेमाल, सरकार ने किया बैन

    CRIME;चार कर्मचारियों पर FIR दर्ज, धान को पानी से भिगोने के मामले में बड़ा एक्शन

    CRIME;चार कर्मचारियों पर FIR दर्ज, धान को पानी से भिगोने के मामले में बड़ा एक्शन

    CRIME; गांजा तस्करी में पुलिस जवान भी शामिल, दो आरोपी गिरफ्तार, सिपाही फरार

    CRIME; गांजा तस्करी में पुलिस जवान भी शामिल, दो आरोपी गिरफ्तार, सिपाही फरार

    LIQUOR; होली में 179 करोड़ से ज्यादा की दारू पी गए मदिरा प्रेमी,’इंग्लिश’ के शौकीन बढ़े, छत्तीसगढ़ में शराब की रिकॉर्ड बिक्री

    LIQUOR; होली में 179 करोड़ से ज्यादा की दारू पी गए मदिरा प्रेमी,’इंग्लिश’ के शौकीन बढ़े, छत्तीसगढ़ में शराब की रिकॉर्ड बिक्री

    EXAM; एमएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा के लिए 27 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन

    EXAM; एमएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा के लिए 27 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन

    JOB; एनएचएम के संविदा पदों हेतु पात्र-अपात्र सूची जारी,13 मार्च तक दावा-आपत्ति

    JOB; एनएचएम के संविदा पदों हेतु पात्र-अपात्र सूची जारी,13 मार्च तक दावा-आपत्ति