FRAUD; डीएसपी के साथ 5 लाख की ठगी, रुपये दोगुना करने के लालच में फंस गए , तीन लोगों पर अपराध दर्ज

रायपुर, राजधानी रायपुर से ठगी का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. इस बार ठगो ने पुलिस अधिकारी को ही निशाना बनाया है. रुपये दोगुना करने की लालच में आकर पुलिस अधिकारी ठगों का शिकार हो गए और आरोपितों ने अधिकारी से 5 लाख की रकम वसूल कर ली. पुलिस मुख्यालय में पदस्थ उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने वकील नरेश दामोहे और उसके दो अन्य साथियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. इस मामले में पुलिस ने 3 लोगों पर एफआईआर दर्ज की है.

इस मामले में पुलिस ने जानकारी दी है कि शिकायतकर्ता पुनदास अंचल वर्तमान में पुलिस मुख्यालय रायपुर में उप पुलिस अधीक्षक के पद पर पदस्थ हैं. पुनदास अंचल ने अपनी शिकायत में बताया कि उनकी पहचान पिछले दो वर्षों से नरेश दामोहे से थी, दामोहे ने खुद को वकील और फाइनेंस का काम करने वाला बताया था. उसने पुलिस अधिकारी 25 जून को कमल विहार स्थित अस्पताल के सामने बुलाया और कहा कि वह उनके पांच लाख रुपये दोगुना कर बैंक खाते में जमा करा देगा.

रात 9 बजे उन्हें नेताजी चौक पर हुई मुलाकात

इसके बाद पुलिस अधिकारी पुनदास अंचल नर्धारित स्थान पर पांच लाख रुपये लेकर पहुंचे, लेकिन वहां आरोपित ने अपने लोगों के नहीं आने की बात कहकर उन्हें अभनपुर रोड स्थित दूसरे स्थान पर बुलाया. वहां भी काम नहीं होने की बात कहकर रात नौ बजे के बाद मिलने का भरोसा दिया.आरोपी ने रात को 9 बजे उन्हें नेताजी चौक, कटोरा तालाब बुलाया. यहां पर रात को नरेश अपने दो साथियों के साथ डीएसपी को मिला. तीनों कार में बैठकर इलेवन ग्राउंड पहुंचे. इसके बाद आरोपित के बुलाने पर इलेवन ग्राउंड पर तीन लोग और आ पहुंचे और आपस में विवाद करने लगे.

खास दोस्त नरेश दामोहे पर लगा आरोप

विवाद बढ़ता देख शिकायतकर्ता ने कार में बैठ आरोपयियों से कहा कि सूटकेस में पांच लाख रुपये रखे हैं और वे बाहर जाकर विवाद देख रहे हैं. लेकिन विवाद बढ़ता देखकर उन्हें लगा की उनके साथ भी मारपीट हो सकती है इसलिए वह वहां से चले गए. कुछ देर बाद जब वे वापस इलेवन ग्राउंड पहुंचे तो उनकी कार पार्किंग में खड़ी मिली। कार के अंदर मोबाइल, दस्तावेज और अन्य सामान सुरक्षित था, लेकिन सूटकेस खोलने पर उसमें रखे पांच लाख रुपये गायब थे. शिकायत कर्ता ने आरोप लगाया है कि नरेश दामोहे और उसके साथियों ने सूटकेस से नकदी निकाल ली.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CRIME; प्रश्नचिन्ह लगाती है सिया जैसी लड़कियां!

    पिछले साल मध्य प्रदेश का इंदौर शहर में राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में  उनकी  हालिया में विवाहित पत्नी सोनम सहित तथाकथित प्रेमी का नाम सामने आया था। इस…

    SCAM; 657 करोड़ के बैंक घोटाले में CBI का बड़ा एक्शन, दो IAS अधिकारियों के घर छापेमारी, एक अफसर हिरासत में

    चंडीगढ़, हरियाणा में 657 करोड़ रुपये के चर्चित बैंक घोटाले की जांच में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने गुरुवार को बड़ा एक्शन लेते हुए हरियाणा कैडर के दो आईएएस अधिकारियों…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’