FRAUD; कुलपति हुई ‘डिजिटल गिरफ्तारी’ की शिकार,14 लाख की ठगी

भुबनेश्वर, उडीसा के बरहामपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर गीतांजलि दास द्वारा डिजिटल गिरफ्तारी का आरोप लगाते हुए दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर साइबर पुलिस ने उनके साथ हुई 14 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले की जांच शुरू की है।

उनकी शिकायत के आधार पर बरहामपुर साइबर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। प्रो. दाश ने पुलिस को बताया कि एक अज्ञात कॉलर ने खुद को ईडी अधिकारी बताकर उन्हें चार दिनों के लिए ‘डिजिटल गिरफ्तारी’ में रखा। फिर उसने उनकी रिहाई के लिए 14 लाख रुपये मांगे।

पुलिस ने कहा कि साइबर अपराधियों ने वीसी को बताया कि उनका आधार नंबर वित्तीय अनियमितताओं के एक मामले से जुड़ा हुआ पाया गया है, जिसकी निगरानी सुप्रीम कोर्ट कर रहा है। जालसाज ने उन्हें अलग-अलग मौकों पर फोन किया और 14 लाख रुपये का भुगतान करने के लिए मजबूर किया। बरहामपुर एसपी सरवण विवेक एम ने बताया कि साइबर थाने में दर्ज शिकायत के अनुसार, प्रोफेसर दाश को 12 फरवरी को एक अज्ञात नंबर से फोन आया था। फोन करने वाले ने खुद को ईडी अधिकारी बताया और उन पर एक मामले में शामिल होने का आरोप लगाया।

जालसाज ने कुलपति से कहा कि उनके नाम से केनरा बैंक में खाता खोला गया है और उनके नाम पर करोड़ों रुपये जमा किए गए हैं। प्रोफेसर दाश को डरा धमकाकर जालसाज ने शाम के समय उन्हें ‘डिजिटल अरेस्ट’ में रखा।

प्रोफेसर दाश ने चेक के जरिए रकम का भुगतान किया, लेकिन बाद में जब जालसाज ने उनके फोन का जवाब नहीं दिया तो उन्हें शक हुआ। बरहामपुर एसपी ने बताया कि फोन करने वाले का मोबाइल फोन बाद में बंद पाया गया। प्रोफेसर दाश से उनकी टिप्पणी के लिए संपर्क नहीं किया जा सका।

  • Related Posts

    EOW; भारतमाला मुआवजा घोटाला,निलंबित एसडीएम निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, ED ने 23 करोड़ की संपत्ति जब्त की

    रायपुर, भारतमाला मुआवजा घोटाला मामले में आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) ने बड़ी कार्रवाई की है. निलंबित SDM निर्भय कुमार साहू को गिरफ्तार कर लिया गया. जांच में पाया गया है…

    PROTEST; बस्तर में पत्रकार की गिरफ्तारी को लेकर आक्रोश,संभाग के सात जिलों के पत्रकारों ने दिया मौन धरना

    जगदलपुर, बस्तर के दंतेवाड़ा जिले में एक विवादित मामले को लेकर सोमवार को बस्तर संभाग के पत्रकारों ने आक्रोश जाहिर करते हुए मौन धरना दिया. पत्रकार साथी की गिरफ्तारी को लेकर…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां