FRAUD;छात्र ने Fake ट्रेडिंग कंपनी बनाकर लोगों से की करोंड़ो की ठगी, दिल्ली से गिरफ्तार

 रायपुर, शेयर ट्रेडिंग के नाम से 2.92 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले आरोपित अंकित कुमार सिंह (19) को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आरोपित जेजे कैंप तिगड़ी साउथ दिल्ली का रहने वाला है। आरोपित से जब्त बैंक खातों में अलग-अलग राज्यों के कुल 50 से अधिक पुलिस थानों/साइबर सेल में रिपोर्ट दर्ज है। वह पूर्व में जेल भी जा चुका है।

शेयर ट्रेडिंग में मुनाफा के नाम पर ठगी

प्रार्थी प्रोफेसर डॉ. डी. सुनील निवासी अशोका रतन पंडरी रायपुर ने शेयर ट्रेडिंग में मुनाफा कमाने के नाम से 2.92 करोड़ रुपये की ठगी होने की रिपोर्ट थाना पंडरी में दर्ज कराई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए उक्त अपराध की विवेचना रेंज साइबर थाना, रेंज रायपुर को सौंपी गई थी। पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा द्वारा ने आरोपितों को गिरफ्तार करने के संबंध में निर्देश दिया गया। जांच में उपयोग किए जा रहे बैंक खातों और मोबाइल नंबरों की जानकारी प्राप्त की गई। दिल्ली निवासी आरोपित अंकित सिंह द्वारा पता बदल कर फर्जी कंपनी बनाकर कर विभिन्न बैंकों में खाता खुलवाकर अपने अन्य साथी की सहायता से उक्त बैंक खातों में प्रार्थी से रकम जमा करवाए गए थे। उसे दिल्ली से गिरफ्तार किया गया।

बीकाम का है छात्र

अंकित सिंह बीकाम का छात्र है। इसके ग्रुप में चार अन्य साथी हैं। इसका काम अलग-अलग बैंक खाते उपलब्ध करवाना और उसमें पैस ट्रांसफर करवाना है। आरोपित खाता उपलब्ध करवाने के लिए नाबालिगों को भी उपयोग कर रहे हैं। इसके बदले में इन्हें पैसे दिए जाते हैं।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    AIRPORT; लैंडिंग के वक्त रनवे पर बंदर देख पायलट ने लगाया इमरजेंसी ब्रेक, रायपुर एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी

    रायपुर, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर उस समय हलचल मच गई, जब अचानक एक बंदर रनवे पर आ गया। विमान के टेकऑफ और लैंडिंग के बीच…

    MURDER; पति निकला कातिल, पत्नी की हत्या कर करंट से मौत की रची थी झूठी कहानी, पत्नी के चरित्र पर शंका करता था

    बिलासपुर, जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा क्षेत्र में नवविवाहिता ललिता मिरि की संदिग्ध मौत के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में करंट से मौत की बात गलत साबित होने…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…