RMC; होटल- रेस्टोरेंट, ढाबा,कैफे समेत अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों में ग्राहको को निःशुल्क गैर बोतलबंद शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना अनिवार्य

0निःशुल्क शुद्ध पेयजल- हर नागरिक का अधिकार अभियान रायपुर नगर निगम क्षेत्र में सभी 10 जोन में शुरु, जनजागरूकता हेतु स्टीकर लगाये जा रहे रायपुर, छत्तीसगढ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के निर्देशानुसार रायपुर जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में राजधानी शहर रायपुर नगर निगम क्षेत्र में नगर निवेश उडनदस्ता और सभी जोनो के नगर निवेश विभागों की टीमों द्वारा वॉटर फॉर ऑल निशुल्क शुद्ध पेयजल हर नागरिक का अधिकार अभियान प्रारम कर दिया गया है। इसके तहत हर होटल, रेस्टोरेट, ढाबा, कैफे एवं अन्य खाद्य प्रतिष्ठानो में ग्राहको को निःशुल्क गैर बोतलबंद शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना अनिवार्य है। बोतल बंद पानी केवल तभी परोसा जाए जब ग्राहक स्वयं स्पष्ट रूप से अनुरोध करें। इस संबंध में रायपुर जिला कॉल सेंटर के नंबर 9977225564 पर समस्या या शिकायत हेतु कोई भी नागरिक संपर्क स्थापित कर सकता है।
रायपुर जिला प्रशासन के दिशा निर्देशन में तैयार किये गये जन जागरूकता स्टीकर नगर निगम क्षेत्र में लगाना प्रारंभ कर दिया गया है। इस अभियान के अंतर्गत आज नगर निगम द्वारा बैजनाथपारा के होटल हैदराबाद, होटल नूरजहा, नूरजह नूरजहा प्राइम, मालवीय रोड स्थित होटल मद्रासी सहित सभी 10 जोनों में नगर निवेश विभाग के उप अभियंताओं की उपस्थिति में अनेक होटल रेस्टोरेट ढाबो कैफे अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों मे निशुल्क शुद्ध पेयजल हर नागरिक का अधिकार जनजागरूकता स्टीकर लगवाये गये।

  • Related Posts

    DM; अनाधिकृत व्यक्तियों के रिकॉर्ड रूम में घुसने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी, कलेक्टर ने मारा कलेक्ट्रेट परिसर में छापा

    0 दलालों की भीड को नियंत्रित करने भू-अभिलेख रिकॉर्ड रूम को व्यवस्थित एवं पारदर्शी बनाने के दिए निर्देश महासमुंद, कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने आज कलेक्ट्रेट परिसर का औचक निरीक्षण…

    CAMP; कर्मचारियों की सकारात्मक पहल,सुशासन तिहार की शिविर में एक ही गाडी में पहुंचे अफसर- कर्मचारी

    महासमुंद, छत्तीसगढ के महासमुंद जिले के बसना अनुविभाग में आज सुशासन तिहार के दौरान एक प्रेरणादायी और अनोखी पहल देखने को मिली। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) हरिशंकर पैकरा, तहसीलदार के.के. साहू…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…