ACTION;शहर में अवैध निर्माण तोड़ने और फ्लैक्स-पोस्टर हटाने की कार्रवाई तेज,चपरीद में माफियाओं से भूमि कराई मुक्त

रायपुर, कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर जिले में आज अवैध निर्माण तोड़ने और सड़कों से फ्लैक्स-पोस्टर हटाने की कार्रवाई की गई। रायपुर नगर निगम की टीम प्रहरी द्वारा भाठागांव, भारतमाता चौक, अमलीडीह के कैनाल रोड, खम्हारडीह, डूमरतालाब, रिंग रोड नं. 01 और डूमरतराई थोक बाजार में अवैध निर्माण को तोड़ने की कार्रवाई की गई। वहीं, टिकरापारा स्थित सिद्धार्थ चौक से पुलिस लाइन तक और तेलीबांधा इलाके में निगम अमले ने फ्लैक्स एवं पोस्टरों को हटाने की कार्रवाई की।

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने बैठक लेकर अधिकारियों को निर्देशित किया था कि अवैध निर्माण और सड़क पर लटकते-फटे हुए फ्लैक्स-पोस्टरों को निकालने की कार्रवाई करें। जिसके परिपालन में आज निगम अमले ने शहर के मुख्य मार्गों में कार्रवाई की।

इधर जिले के आरंग विकासखंड के ग्राम चपरीद में अतिक्रमण से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुई थीं, जिन्हें ग्रामीणों ने समाधान पेटी में डालकर प्रशासन तक पहुंचाया। इन शिकायतों को प्राथमिकता देते हुए तहसीलदार जी. एन. सिदार के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए अतिक्रमित भूमि को बुलडोजर कार्रवाई करते हुए मुक्त कराया गया।

  • Related Posts

    MINING; राजधानी में अवैध उत्खनन पर 5 ठेकेदारों पर लगा 2.90 करोड़ का जुर्माना, 7 चेन माउंटेन मशीनें जब्त

    रायपुर , अवैध उत्खनन के खिलाफ खनिज विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। रायपुर के मटिया गांव में अवैध पत्थर खनन के मामले में विभाग ने पांच ठेकेदारों के खिलाफ…

    GRAMA SABHA; जहां कभी लगती थीं नक्सलियों की जन अदालतें, वहां अब ग्राम सभा, कच्चापाल में पेड़ की छांव तले जुटे ग्रामीण

    नारायणपुर, गांधी जयंती के अवसर पर शुक्रवार को प्रदेशभर की ग्राम पंचायतों में आयोजित विशेष ग्राम सभाओं के बीच बस्तर के नारायणपुर जिले से लोकतंत्र की एक सुखद तस्वीर सामने…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर