POLITICS;गृहमंत्री बोले-नक्सली शांति चाहते हैं तो हम गोली नहीं चलाएंगेनक्सलगढ

जगदलपुर, छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा बस्तर के सुकमा जिले के कोंटा विकासखंड के अतिसंवेदनशील इलाके में रायगुडम गांव पहुंचे। यहां पर उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर जमीन पर बैठ कर उनकी समस्या सुनी। डिप्टी सीएम शर्मा सुकमा जिला के रायगुडम में जवानों के साथ बाइक में बैठकर पहुंचे। नक्सल प्रभावित गांव में पहली बार किसी मंत्री का दौरा है। 

 इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि, यदि नक्सली शांति चाहते हैं, तो हम भी गोली नहीं चलाएंगे। हम शांति वार्ता के लिए तैयार हैं। आगे उन्होंने कहा-जंगलों में हमारे जवान बहादुरी के साथ लड़ रहे है। गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा- नक्सली शांतिवार्ता चाहते है तो हम भी गोली नहीं चलाना चाहते है। सरकार शांतिवार्ता के लिए तैयार है, लेकिन शर्तों के साथ बातचीत संभव नहीं । इन इलाकों को सुविधाओं से वंचित रखा गया था। लेकिन जवानों की भुजाओं के बदौलत सारी सुविधाएं मिलेगी । 

पहली बार नक्सलगढ़ में किसी मंत्री का दौरा 

सुकमा जिला के कोंटा विकास खंड के अतिसंवेदनशील इलाके में आज गृह मंत्री विजय शर्मा पहुंचे है। ज्ञात हो कि, आज़ादी के बाद पहली बार नक्सलगढ़ रायगुड़म कोई मंत्री पहुँचे है। कोंटा विकास खंड के जगरगुंडा इलाके में मौजूद रायगुड़म में जवानों से डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने मुलाक़ात की। जवानों के साथ बाइक पर सवार होकर डिप्टी सीएम ग्रामीणों से मिलने शिविर स्थल पहुंचे। जमीन में बैठ ग्रामीणों से चर्चा कर उनके समस्याओं को जाना।

लंबे समय बाद मिली नक्सलवाद से आजादी 

इस दौरान उनके साथ बस्तर आईजी पी. सुंदरराज, सीआरपीएफ, डीआईजी सुरजपाल वर्मा, कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव, एसपी किरण चव्हाण, ज़िला पंचायत सीईओ नम्रता जैन, सीआरपीएफ़ कमांडेंट नवीन मौजूद है । बता दें कि लम्बे समय से रायगुड़म का इलाक़ा नक्सलियों के क़ब्ज़े में रहा है, जहां सुरक्षा बलों की कैंप स्थापित कर इस इलाके में अमन चैन का माहौल सुरक्षा बलों एवम जिला प्रशासन द्वारा बनाने का प्रयास लगातार जारी है । साथ ही नक्सलियों कॉरिडोर कहे जाने वाले इस इलाके में विकास कार्यों के साथ सभी मूलभूत सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है ।

  • Related Posts

    POLITICS; कांग्रेस नेता नाना पटोले का केंद्र पर हमला, बोले- जातिगत जनगणना से भाग रही मोदी सरकार

    रायपुर, जातिगत जनगणना के मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर हमला तेज कर दिया है। AICC के निर्देश पर देशभर में कांग्रेस नेताओं की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस…

    POLITICS; कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, सुखदेव भगत बने छत्तीसगढ़ के प्रभारी, पायलट को पंजाब का कमान,भूपेश बघेल हटाए गए

    रायपुर, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने और आगामी राजनीतिक चुनौतियों से निपटने के लिए फेरबदल किया है। कांग्रेस पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल…

    You Missed

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती