FUNERAL;सुबह हुई पति की मौत,रहस्यमय तरीके से लापता पत्नी के कपडे मिले चिता स्थल के पास, आत्मदाह की आशंका

रायगढ़, छत्तीसगढ के रायगढ़ जिले का चक्रधर नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चिटकाकानी से एक अजीबोगरीब दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जिसमें पति की मौत के बाद पत्नी रहस्यमय तरीके से लापता हो गई है। इस घटना से पीड़ित परिवार से लेकर गांव में आत्मदाह करने चर्चाओं दौर चलने लगा है। 

मिली जानकारी के मुताबिक रायगढ़ विकासखंड के चिटकाकनी गांव में जयदेव गुप्ता 59 साल की मृत्यु कैंसर के रोग के कारण हो गई। जयदेव इस बीमारी से करीब 10 साल से जूझ रहा था। रविवार को सुबह उसकी मौत हो गई फिर करीब 5 बजे उसका दाह संस्कार किया गया।दो घंटे बाद ही उसके परिजन वापस लौटकर आए और सो गए लेकिन करीब 11 बजे जब उसके बेटे सुशील ने अपनी मां गुलापी बाई को कुछ कहना चाहा तो वह घर में कहीं नहीं थी। उसने उसे ढूंढने की कोशिश की लेकिन वह नहीं मिली। उसके परिजन उसे खोजते खोजते उस जगह पहुंचे जहां मृतक जयदेव की चिता जल रही थी।

परिजनों ने देखा कि गुलपी बाई की साड़ी, चश्मा और चप्पल चिता के पास तो है लेकिन महिला कहीं नहीं है। घरवालों को आशंका है कि गुलापी बाई भावनाओं में बहकर अपने पति की चिता में बैठकर आत्मदाह हो गई। इस प्रकरण में पुलिस को सूचना मिलते ही चक्रधर नगर पुलिस दल बल के साथ मौके पर आई। जहां घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण की है। थाना प्रभारी ने चर्चा में बताया कि महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। इसके अलावा हर पहलुओंर जांच की जा रही हैं।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    RAPE; शरीर का दर्द ठीक करने के नाम पर महिला से दुष्कर्म, ‘निर्मल बाबा’ गिरफ्तार

    बिलासपुर, छत्तीसगढ़ से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जांजगीर चांपा जिले की पामगढ़ पुलिस ने ढोंगी बाबा को गिरफ्तार किया है. बाबा पर आरोप है कि उसने महिला…

    MURDER; पत्नी का गला काटा…फिर सिर हाथ में लेकर गलियों में घूमता रहा पति, दहशत में आए लोग

    बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है. जिसे सुनकर दिलदहल जाएगा. यहां एक पति ने न केवल अपनी पत्नी की बेरहमी से…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…