SCAM; अब जेलों में भी राशन आपूर्ति के नाम पर करोड़ों का खेल, सीएम से शिकायत के बाद जांच शुरु

 रायपुर,  रायपुर समेत छत्‍तीसगढ़ की जेलों में राशन आपूर्ति के नाम पर करोड़ों का खेल हुआ है। इसकी शिकायत मुख्यमंत्री और गृहमंत्री से लेकर सभी विभागीय अधिकारियों तक पहुंची है। दरअसल वर्षों से जेलों में राशन की आपूर्ति कर रहे खाद्य व्यापारियों ने शिकायत पत्र देकर आरोप लगाया है कि लोकसभा चुनाव आचार संहिता के दौरान जेल विभाग ने खाद्य पदार्थों की खरीदारी के लिए भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ लिमिटेड (नेफेड) से टेंडर जारी कर दिया।

उत्तरप्रदेश की एक कंपनी को आपूर्ति का ठेका दिया गया। इसमें जेल मैनुअल व शर्तों का पालन नहीं किया गया। एजेंसी भी बिना सब्सिडी के ज्यादा कीमत में केवल चावल की आपूर्ति कर सरकार को करोड़ों रुपए का नुकसान पहुंचाया है, क्योंकि केंद्र सरकार अनाज पर सब्सिडी दे रही है। सब्सिडी में चावल 2900 रुपए प्रति क्विंटल में मिल रहा है।

बावजूद इसे 1450 रुपए ज्यादा कीमत देकर जेल विभाग ने 4350 रुपए में प्रति क्विंटल में खरीदा। इसी तरह से 6000 रुपए प्रति क्विंटल मिलने वाले चना दाल को 8300 रुपए में खरीदा गया। चौंकाने वाली बात यह है कि आचार संहिता के दौरान टेंडर और खरीदी-बिक्री पर पूरी तरह से रोक रहती है। इसके बाद भी टेंडर निकालकर ठेका दिया गया है। व्यापारियों की शिकायत की जांच कराई जा रही है।

शिकायत कर्ता व्यापारियों के मुताबिक केंद्र सरकार चावल ही नहीं चना दाल, मूंगदाल और आटा में भी सब्सिडी दे रही है। चावल सब्सिडी में 2900, चना दाल 6000, मूंगदाल 10700 और आटा 2750 रुपए में मिलता है। इसके बाद भी बिना सब्सिडी के जेल में खरीदी की गई है। इसके लिए नेफेड दो प्रतिशत अतिरिक्त राशि भी ले रहा है। इसी तरह गुड 5100 और चायपत्ती 32400 रुपए प्रति क्विंटल में खरीदा जा रहा है।इससे पहले चायपत्ती 21000 रुपए और गेंहूू 2700 रुपए में खरीदा जा रहा था।

इस तरह से चला खेल

खाद्य व्यापारी महेश आहूजा ने बताया कि वे अभी भी जेल में खाद्य पदार्थों की आपूर्ति कर रहे हैं। उनका टेंडर खत्म नहीं हुआ है। उन्हें तीन माह और अनाज की आपूर्ति करनी थी, लेकिन जेल के उच्चअधिकारियों ने नियमों का उल्लंघन कर टेंडर जारी कर दिया, जबकि जेल में खरीदारी का अधिकार अधीक्षक को ही है। इसकी शिकायत मुख्यमंत्री, गृहमंत्री, राज्यपाल और राज्य मानवाधिकार आयोग से की गई है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    COURT; नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़ के मामले में शिक्षक को 6 साल की सजा, पॉक्सो कोर्ट का फैसला

    बलौदाबाजार, छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में 9 नाबालिग छात्राओं से अनुचित हरकत और यौन उत्पीड़न के मामले में विशेष पॉक्सो अदालत ने शिक्षक तिलक राम वर्मा को 6 साल के…

    COURT; बिना लाइसेंस के बाइक चला रहे बेटे को 5 साल, बाइक देने वाले पिता को भी तीन महीने की सजा

    दुर्ग, एक्सीडेंट होने पर बेटे को बिना ड्राइविंग लाइसेंस बाइक चलाने देना पिता के लिए भी जेल जाने का कारण बन गया। तेज रफ्तार और लापरवाही से बाइक चलाकर सामने…

    You Missed

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश