GAMBLING; महादेव एप पर प्रतिबंध लगा तो शुरू कर दिया महादेव खिलाड़ी एप, रोज लग रहा करोड़ों का दांव

रायपुर,  भारत सरकार ने महादेव आनलाइन सट्टा एप को भले ही प्रतिबंधित कर दिया है, लेकिन शातिर सट्टेबाज कारोबार को बढ़ाने के लिए अब महादेव खिलाड़ी नाम से एक सहायक एप शुरू कर क्रिकेट मैच में सट्टेबाजी करा रहे हैं। प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों को जानकारी मिली है कि महादेव एप के कथित संचालक सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल अब महादेव खिलाड़ी एप चला रहे हैं। इस आधार पर ईडी ने जांच भी शुरू कर दी है।

सूत्रों के अनुसार महादेव खिलाड़ी एप का नेटवर्क लंदन, कोलकाता, मुंबई और छत्तीसगढ़ के विभिन्न शहरों में बिटकाइन वालेट में काम करता है। महाराष्ट्र पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा को भी इसका लिंक मिला है। इस सिंडिकेट से जुड़े लोग क्रिकेट मैचों की फिक्सिंग कराकर रोजाना करोड़ों रुपये का दांव लगवा रहे हैं।

जांच के घेरे में 32 सट्टेबाज

ईडी ने 32 लोगों को प्रारंभिक जांच के घेरे में लिया है। इनमें से छह सौरभ चंद्राकर के नजदीकी बताए जाते हैं। सौरभ के ये खास लोग देश के विभिन्न हिस्सों और मध्य पूर्व एशिया से मैचों को फ़िक्स करने का काम कर रहे हैं। ये सभी खिलाड़ी एप और अन्य पोर्टलों के माध्यम से जुडे़ हुए हैं। इससे रोजाना करोड़ों की कमाई हो रही है। इस काली कमाई को हवाला या बिटकाइन वालेट के माध्यम से इधर से उधर किया जाता है।

देशभर में सक्रिय है सिंडिकेट

महादेव एप में प्रतिबंध लगाए जाने के बाद महादेव एप के संचालक सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल अपने करीबी लोगों से लगातार संपर्क में हैं हालांकि ईडी की निगाह से बचने के लिए ये वाट्सएप कालिंग या वीडियो कालिंग पर बात कर रहे हैं। अपना कारोबार चलाने के लिए महादेव खिलाड़ी एप का लिंक देकर बड़े सट्टेबाजों को जोडा़ जा रहा है। साथ ही उन्हें आइडी लेकर सट्टा खिलाने वालों से संपर्क करने को कहा जाता है, ताकि दुबई में बैठकर बेफ्रिक होकर कारोबार चलाया जा सकें। ईडी को यह भी जानकारी मिली है कि पकड़े जाने के डर से सौरभ और रवि लगातार पाकिस्तान, यूएई और खाड़ी के कुछ देशों में अपना ठिकाना बदल-बदलकर रह रहे हैं।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CRIME; युवती पर एसिड अटैक का खुलासा, 8 घंटे के भीतर दो आरोपी गिरफ्तार, कथित प्रेमी ने रची थी साजिश

     दुर्ग, छत्तीसगढ़ के बालोद शहर के सिंचाई कॉलोनी क्षेत्र में युवती पर हुए एसिड अटैक के मामले का पुलिस ने महज 8 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस…

    COURT; 25 करोड़ की रंगदारी मामले में शोएब ढेबर की जमानत याचिका खारिज, पुलिस ने इनाम घोषित किया

    रायपुर, कांग्रेस नेता को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी देकर 25 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में आरोपी शोएब ढेबर को कोर्ट से झटका लगा है।…

    You Missed

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात