GAME; टी20 वर्ल्ड कप में US ने PAK के छक्के छुड़ाए

न्यूयार्क, टी20 वर्ल्ड कप 2024 में गुरुवार को पाकिस्तान टीम बड़े उलटफेर का शिकार हुई। अमेरिका ने गुरुवार को पाकिस्तान के खिलाफ सुपर ओवर में जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया। 2009 की विश्व कप विजेता टीम के लिए मोहम्मद आमिर विलेन साबित हुए। उन्होंने तीन वाइड बॉल फेंककर सात अतिरिक्त समेत 18 रन लुटा दिए। जवाब में पाकिस्तान के बल्लेबाज छह गेंदों में सिर्फ 13 रन ही बना सके। इसी के साथ अमेरिका ने मौजूदा टूर्नामेंट में अपना दूसरा मुकाबला जीत लिया। 

वहीं, पाकिस्तान को ना सिर्फ अपने पहले ही मैच में शिकस्त झेलनी पड़ी बल्कि उसके नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया। वह पहली टीम बनी, जिसने टी20 वर्ल्ड कप में दो बार सुपर ओवर में मैच गंवाए हैं। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए थे। इसके जवाब में यूएसए ने तीन विकेट खोकर स्कोर बराबर कर दिया। मैच सुपर ओवर में गया। पाकिस्तान ने अनुभवी गेंदबाज मोहम्मद आमिर को गेंद थमाई और 18 रन खर्च कर दिए। पाकिस्तान मात्र 13 रन ही बना सका और 5 रन से मुकाबला हार गया। यह टी20 क्रिकेट में पाकिस्तान की चार सुपर ओवर (सुपर ओवर और बॉल आउट) में तीसरी हार थी। टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान दूसरी बार टाइ मैच में हारा है। बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच 9 जून को महामुकाबला खेला जाएगा। इस हार से पाकिस्तान का मनोबल जरूर कमजोर हुआ होगा।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    T20; भारत T20 विश्व कप के फाइनल में, इंग्लैंड को 7 रन से हराया, अक्षर पटेल-शिवम दुबे का रिले कैच भारत के लिए बना बड़ा टर्निंग पॉइंट

    मुंबई,  भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में वानखेडे के मैदान पर एक ऐसा पल आया, जिसने पूरे मैच की कहानी ही बदल दी। अक्षर…

    CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब

    नई दिल्‍ली, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने जम्‍मू-कश्‍मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी को राष्‍ट्रीय टीम में शामिल करने पर अपनी स्‍पष्‍ट राय बताई है। नबी ने जम्‍मू-कश्‍मीर को…

    You Missed

    SOCIAL MEDIA; कर्नाटक में बच्चे नहीं कर पाएंगे सोशल मीडिया का इस्तेमाल, सरकार ने किया बैन

    SOCIAL MEDIA; कर्नाटक में बच्चे नहीं कर पाएंगे सोशल मीडिया का इस्तेमाल, सरकार ने किया बैन

    CRIME;चार कर्मचारियों पर FIR दर्ज, धान को पानी से भिगोने के मामले में बड़ा एक्शन

    CRIME;चार कर्मचारियों पर FIR दर्ज, धान को पानी से भिगोने के मामले में बड़ा एक्शन

    CRIME; गांजा तस्करी में पुलिस जवान भी शामिल, दो आरोपी गिरफ्तार, सिपाही फरार

    CRIME; गांजा तस्करी में पुलिस जवान भी शामिल, दो आरोपी गिरफ्तार, सिपाही फरार

    LIQUOR; होली में 179 करोड़ से ज्यादा की दारू पी गए मदिरा प्रेमी,’इंग्लिश’ के शौकीन बढ़े, छत्तीसगढ़ में शराब की रिकॉर्ड बिक्री

    LIQUOR; होली में 179 करोड़ से ज्यादा की दारू पी गए मदिरा प्रेमी,’इंग्लिश’ के शौकीन बढ़े, छत्तीसगढ़ में शराब की रिकॉर्ड बिक्री

    EXAM; एमएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा के लिए 27 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन

    EXAM; एमएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा के लिए 27 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन

    JOB; एनएचएम के संविदा पदों हेतु पात्र-अपात्र सूची जारी,13 मार्च तक दावा-आपत्ति

    JOB; एनएचएम के संविदा पदों हेतु पात्र-अपात्र सूची जारी,13 मार्च तक दावा-आपत्ति