GAME; यह मेरा आखिरी मैच था… वर्ल्ड कप जीतते ही ‘हिटमैन’ रोहित शर्मा ने लिया T20 से संन्यास, कोहली ने भी टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा

ब्रिजटाउन, एजेंसी,  भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टी20 विश्व कप जीतने के बाद विराट कोहली की तरह टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को यह कहकर अलविदा कह दिया कि यह विदा लेने का सही समय है. कोहली ने भी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ फाइनल में सात रन से मिली जीत के बाद इस फॉर्मेट से विदाई ले ली.

रोहित ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा, “यह मेरा भी आखिरी मैच था. विदा लेने का यह एकदम सही समय है. मैं हर हालत में खिताब जीतना चाहता था. इसे शब्दों में बयां नहीं कर सकता.” उन्होंने कहा, “मैं यही चाहता था और यह हो गया. मैं अपने जीवन में इसके लिये बहुत बेताब था. खुशी है कि इस बार हम जीत सके.”

रोहित 2022 टी20 विश्व कप में भी कप्तान थे जब भारत को सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने हराया था. इसके एक साल बाद 50 ओवरों के विश्व कप में रोहित की कप्तानी वाली भारतीय टीम फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हार गई.

किंग कोहली ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा
रोहित शर्मा से पहले स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने भी भारत को दूसरा टी20 विश्व कप दिलाने में सूत्रधार की भूमिका निभाने के बाद यह कहकर टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया कि अब नई पीढी के बागडोर संभालने का समय है. कोहली ने 59 गेंद में दो छक्कों और छह चौकों की मदद से 76 रन बनाये और दक्षिण अफ्रीका पर फाइनल में सात रन से मिली जीत में ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ रहे.

पुरस्कार लेने के बाद उन्होंने कहा कि यह उनका आखिरी टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच था.उन्होंने कहा, “यह मेरा आखिरी टी20 विश्व कप है. हम इसे जीतना चाहते थे. यह अद्भुत खेल हैं. जब हम बल्लेबाजी करने उतरे तो मैं रोहित से कह रहा था कि एक दिन आपको ऐसा लगता है कि आप रन नहीं बना पा रहे और ऐसा होता है. ईश्वर महान है.” उन्होंने कहा, “मैं कृतज्ञता से सिर झुकाता हूं. मैं शुक्रगुजार हूं कि जिस दिन सबसे ज्यादा जरूरी था, मैं टीम के लिये योगदान दे सका.”

भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने फाइनल मैच में टीम के लिए यादगार पारी खेली और मैच खत्म होने के बाद इस धुरंधर ने फॉर्मेट को अलविदा कह दिया. विराट कोहली ने भारत के टी20 विश्व कप चैंपियन बनने के तुरंत बाद कहा, “यह मेरा भारत की तरफ से आखिरी टी20 विश्व कप था. यह टीम इंडिया के लिए मेरा आखिरी टी20 इंटरनेशनल मैच था. मैं चाहता हूं कि अब युवा आगे आएं और जिम्मेदारी संभालें.”

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CRICKET; टी 20 फाइनल में बेहतर टीम कैसे हो सकती है?

    8 मार्च को वर्तमान विजेता भारतीय क्रिकेट टीम का सामना न्यूजीलैंड से होगा ये तय हो चुका है। भारत वेस्ट इंडीज और इंग्लैंड को हराकर फाइनल में पहुंचा है। वही…

    GAME; छत्तीसगढ़ में 25 मार्च से खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्‍स , 30 राज्यों के 2500 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में जनजातीय क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच देने और खेलों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स छत्तीसगढ़ 2026 का आयोजन किया जाएगा.…

    You Missed

    CRIME; डॉग रेस्क्यू संस्था की आड़ में गुंडागर्दी,आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज, बीच सड़क में गर्भवती महिला से की मारपीट

    CRIME; डॉग रेस्क्यू संस्था की आड़ में गुंडागर्दी,आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज, बीच सड़क में गर्भवती महिला से की मारपीट

    NSS; युवाओं की सामाजिक जिम्मेदारी, शिक्षा तथा सेवा भाव की भूमिका जरुरी

    NSS; युवाओं की सामाजिक जिम्मेदारी, शिक्षा तथा सेवा भाव की भूमिका जरुरी

    ACTION; 8 करोड़ रुपए मूल्य के अफीम के पौधे जब्त,5 एकड़ 62 डिसमिल में अवैध अफीम की खेती का भंडाफोड़

    ACTION; 8 करोड़ रुपए मूल्य के अफीम के पौधे जब्त,5 एकड़ 62 डिसमिल में अवैध अफीम की खेती का भंडाफोड़

    POLITICS; ओबीसी वर्ग की महिलाओं को साधने कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में 9 मार्च को होगा सम्मेलन, छत्तीसगढ़ के नेता भी शामिल होंगे

    POLITICS; ओबीसी वर्ग की महिलाओं को साधने कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में 9 मार्च को होगा सम्मेलन, छत्तीसगढ़ के नेता भी शामिल होंगे

    CRICKET; टी 20 फाइनल में बेहतर टीम कैसे हो सकती है?

    CRICKET; टी 20 फाइनल में बेहतर टीम कैसे हो सकती है?

    RAJYA SABHA; मोतीलाल वोरा ,जिनका राज्यसभा दूसरा घर था….

    RAJYA SABHA; मोतीलाल वोरा ,जिनका राज्यसभा दूसरा घर था….