GAME; राजधानी में क्रिकेट का जुनून, रात तीन बजे से टिकिट के लिए लाइन में लगे छात्र

रायपुर, राजधानी रायपुर में भारत-आस्ट्रेलिया मैच के टिकट के लिए स्टूडेंट्स की भीड़ उमड़ पड़ी है। यह मैच एक दिसंबर को खेला जाएगा। यह मैच शाम 7 बजे से खेला जाएगा। मैच की टिकट की ऑनलाइन बुकिंग जारी है। रात तीन बजे से स्टूडेंट्स का जमावड़ा टिकट काउंटर के पास लगना शुरू हो गया था।

ये बिलासपुर, दुर्ग-भिलाई और राजनांदगांव समेत अन्य जगहों से पहुंचे थे। दरअसल सबसे सस्ता टिकट एक हजार रुपये का है, जो केवल स्टूडेंट्स को मिल रहा है। इसकी वजह से भारी भीड़ उमड़ी है। इसकी बिक्री आज सुबह से सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम, बुढ़ापारा रायपुर में जारी है। इसके लिए पात्र छात्रों को पहचान पत्र दिखाना होगा। साथ ही पहचान पत्र की एक फोटो कापी काउंटर में जमा करनी होगी। जिसके बाद ही उन्हें टिकट मिलेगी।

29 को पहुंचेगी टीम

29 नवंबर को भारत और आस्ट्रेलिया की टीम रायरपुर पहुंच जाएगी। 30 नवंबर को अभ्यास करेंगी। होटल से कड़ी सुरक्षा के बीच खिलाड़ी अभ्यास करने पहुंचे। इसके बाद एक दिसंबर की शाम सात बजे से टी-20 का रोमांच देखने को मिलेगा।

पार्किंग इतने रुपये में मिलेगी

स्टेडियम के पार्किंग में दोपहिया वाहनों से लेकर चारपहिया वाहन रखने की सुविधा होगी। इसकी जिम्मेदारी ग्रामीणों को सौंपी गई। दोपहिया वाहनों के लिए 10 रुपये और चारपहिया के लिए 30 रुपये खर्चे करने होंगे। अच्छी मोबाइल कनेक्टिविटी के लिए अस्थायी टावर की भी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा आसपास बनाए जा रहे पार्किंग एरिया का भी निरीक्षण किया जा रहा है। बायो टायलेट के साथ-साथ आपात चिकित्सा व्यवस्था भी सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    T20; भारत T20 विश्व कप के फाइनल में, इंग्लैंड को 7 रन से हराया, अक्षर पटेल-शिवम दुबे का रिले कैच भारत के लिए बना बड़ा टर्निंग पॉइंट

    मुंबई,  भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में वानखेडे के मैदान पर एक ऐसा पल आया, जिसने पूरे मैच की कहानी ही बदल दी। अक्षर…

    CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब

    नई दिल्‍ली, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने जम्‍मू-कश्‍मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी को राष्‍ट्रीय टीम में शामिल करने पर अपनी स्‍पष्‍ट राय बताई है। नबी ने जम्‍मू-कश्‍मीर को…

    You Missed

    SOCIAL MEDIA; कर्नाटक में बच्चे नहीं कर पाएंगे सोशल मीडिया का इस्तेमाल, सरकार ने किया बैन

    SOCIAL MEDIA; कर्नाटक में बच्चे नहीं कर पाएंगे सोशल मीडिया का इस्तेमाल, सरकार ने किया बैन

    CRIME;चार कर्मचारियों पर FIR दर्ज, धान को पानी से भिगोने के मामले में बड़ा एक्शन

    CRIME;चार कर्मचारियों पर FIR दर्ज, धान को पानी से भिगोने के मामले में बड़ा एक्शन

    CRIME; गांजा तस्करी में पुलिस जवान भी शामिल, दो आरोपी गिरफ्तार, सिपाही फरार

    CRIME; गांजा तस्करी में पुलिस जवान भी शामिल, दो आरोपी गिरफ्तार, सिपाही फरार

    LIQUOR; होली में 179 करोड़ से ज्यादा की दारू पी गए मदिरा प्रेमी,’इंग्लिश’ के शौकीन बढ़े, छत्तीसगढ़ में शराब की रिकॉर्ड बिक्री

    LIQUOR; होली में 179 करोड़ से ज्यादा की दारू पी गए मदिरा प्रेमी,’इंग्लिश’ के शौकीन बढ़े, छत्तीसगढ़ में शराब की रिकॉर्ड बिक्री

    EXAM; एमएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा के लिए 27 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन

    EXAM; एमएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा के लिए 27 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन

    JOB; एनएचएम के संविदा पदों हेतु पात्र-अपात्र सूची जारी,13 मार्च तक दावा-आपत्ति

    JOB; एनएचएम के संविदा पदों हेतु पात्र-अपात्र सूची जारी,13 मार्च तक दावा-आपत्ति