GAME; सुपर-8 में जगह पक्की करने के बाद अमेरिका ने किया एक और कमाल, टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए किया सीधे क्वालीफाई

0 सुपर-8 में पहुंचने से हुआ अमेरिका को बहुत बड़ा फायदा, साल 2026 टी20 वर्ल्ड कप के लिए सीधे किया क्वालीफाई

    नई दिल्ली,  टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में शुक्रवार को बड़ा उलटफेर देखने को मिला। बारिश के चलते अमेरिका और आयरलैंड का मैच रद्द हो गया। इससे एक अंक लेकर अमेरिका ने सुपर-8 में जगह पक्की कर ली और पाकिस्तान बाहर हो गया। यही नहीं सुपर-8 में जगह पक्की करने के बाद यूएसए ने टूर्नामेंट के 2026 संस्करण के लिए सीधे क्वालीफाई कर लिया।

    टी20 वर्ल्ड कप 2026 भारत और श्रीलंका में आयोजित किया जाएगा। दोनों टीमें इस बड़े आयोजन की मेजबानी करने के कारण सीधे टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई करेंगी। सुपर-8 में शामिल सात अन्य टीमें सीधे टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई करेंगी। 30 जून, 2024 तक ICC T20I रैंकिंग में सर्वोच्च स्थान पर रहने वाली तीन टीमें टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई करेंगी।

    बारिश ने फेरा पाकिस्तान के अरमानों पर पानी, नहीं मिला सुपर-8 का टिकट, अमेरिका की हुई एंट्री

    फ्लोरिडा में लगातार बारिश हो रही है। पिच गीली होने के कारण टॉस में देरी हुई। भारतीय समयानुसार टॉस 730 बजे होना था। इसके बाद अंपायर्स ने रात 8 बजे मैदान का इंस्‍पेक्‍शन किया। इस दौरान फैसला लिया गया कि अगल निरीक्षण रात 9 बजे होगा। लेकिन लगातार बारिश के कारण मैच को रद्द करना पड़ा जिससे पाकिस्तान के अरमानों पर पानी फिर गया।

    12 टीमें करेंगी सीधे क्वालीफाई

    आईसीसी के अनुसार, टॉप 8 में आने वाली टीमों को टूर्नामेंट के अगले संस्करण के लिए सीधे क्वालीफिकेशन मिलेगा। टूर्नामेंट में 20 टीमें भाग लेंगी, जिनमें से 12 को सीधे क्वालीफिकेशन मिलेगा और आठ टीमों का फैसला क्वालीफायर के जरिए किया जाएगा। शुक्रवार को फ्लोरिडा में आयरलैंड के खिलाफ अंतिम ग्रुप चरण का मैच बारिश के कारण रद्द हो जाने के बाद अमेरिका ने सुपर-8 में जगह बनाई।

    रोम में खेला जाएगा रीजनल क्वालीफायर-ए

    आईसीसी टी 20 वर्ल्ड कप यूरोप सब रीजनल क्वालीफायर ए रविवार को रोम में शुरू होगा। इतालवी राजधानी में दो स्थानों पर 10 टीमें प्रतिस्पर्धा करेंगी, जिनका लक्ष्य अगले वर्ष होने वाले यूरोप क्वालीफायर और क्वालीफायर के अगले दौर में पहुंचना है। रोमा क्रिकेट ग्राउंड और सिमर क्रिकेट ग्राउंड में सात दिनों तक चलने वाली प्रतियोगिता में कुल 24 मैच खेले जाएंगे।

    ये क्षेत्रीय टीमें लेंगी हिस्सा

    इटली में ऑस्ट्रिया, फ्रांस, हंगरी, आइल ऑफ मैन, इजरायल, लक्जमबर्ग, पुर्तगाल, रोमानिया और तुर्किए की टीमें भाग लेंगी। इसी तरह, उप-क्षेत्रीय क्वालीफायर अन्य आईसीसी क्षेत्रों में 2024 के अंत में आयोजित किए जाएंगे, तथा उनके संबंधित क्षेत्रीय फाइनल भी 2025 में आयोजित किए जाएंगे।

  1. Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    T20; भारत T20 विश्व कप के फाइनल में, इंग्लैंड को 7 रन से हराया, अक्षर पटेल-शिवम दुबे का रिले कैच भारत के लिए बना बड़ा टर्निंग पॉइंट

    मुंबई,  भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में वानखेडे के मैदान पर एक ऐसा पल आया, जिसने पूरे मैच की कहानी ही बदल दी। अक्षर…

    CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब

    नई दिल्‍ली, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने जम्‍मू-कश्‍मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी को राष्‍ट्रीय टीम में शामिल करने पर अपनी स्‍पष्‍ट राय बताई है। नबी ने जम्‍मू-कश्‍मीर को…

    You Missed

    SOCIAL MEDIA; कर्नाटक में बच्चे नहीं कर पाएंगे सोशल मीडिया का इस्तेमाल, सरकार ने किया बैन

    SOCIAL MEDIA; कर्नाटक में बच्चे नहीं कर पाएंगे सोशल मीडिया का इस्तेमाल, सरकार ने किया बैन

    CRIME;चार कर्मचारियों पर FIR दर्ज, धान को पानी से भिगोने के मामले में बड़ा एक्शन

    CRIME;चार कर्मचारियों पर FIR दर्ज, धान को पानी से भिगोने के मामले में बड़ा एक्शन

    CRIME; गांजा तस्करी में पुलिस जवान भी शामिल, दो आरोपी गिरफ्तार, सिपाही फरार

    CRIME; गांजा तस्करी में पुलिस जवान भी शामिल, दो आरोपी गिरफ्तार, सिपाही फरार

    LIQUOR; होली में 179 करोड़ से ज्यादा की दारू पी गए मदिरा प्रेमी,’इंग्लिश’ के शौकीन बढ़े, छत्तीसगढ़ में शराब की रिकॉर्ड बिक्री

    LIQUOR; होली में 179 करोड़ से ज्यादा की दारू पी गए मदिरा प्रेमी,’इंग्लिश’ के शौकीन बढ़े, छत्तीसगढ़ में शराब की रिकॉर्ड बिक्री

    EXAM; एमएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा के लिए 27 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन

    EXAM; एमएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा के लिए 27 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन

    JOB; एनएचएम के संविदा पदों हेतु पात्र-अपात्र सूची जारी,13 मार्च तक दावा-आपत्ति

    JOB; एनएचएम के संविदा पदों हेतु पात्र-अपात्र सूची जारी,13 मार्च तक दावा-आपत्ति