GAME; 2 स्वर्ण एवं 3 कांस्य पदकों के साथ पदक तालिका में दपूमरे का तीसरा स्थान

 *16वीं अखिल भारतीय रेलवे तीरंदाजी चैंपियनशिप में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे का शानदार प्रदर्शन

बिलासपुर/रायपुर , चित्तरंजन, पश्चिम बंगाल में 07 से 09 सितम्बर 2026 तक आयोजित 16वीं अखिल भारतीय रेलवे तीरंदाजी (पुरुष एवं महिला) चैंपियनशिप 2026-27 में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के तीरंदाजों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 2 स्वर्ण एवं 3 कांस्य सहित कुल 5 पदक अपने नाम किए। इस शानदार प्रदर्शन के साथ दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने 13 रेलवे जोन की पदक तालिका में तीसरा स्थान हासिल किया।

इस चैंपियनशिप में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की ओर से कुल 10 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, जिसमें 6 रिकर्व (3 पुरुष एवं 3 महिला) तथा 4 कंपाउंड (1 पुरुष एवं 3 महिला) तीरंदाज शामिल थे। महिला रिकर्व टीम स्पर्धा में माधवी चौहान, मधु वेदवान एवं वितासा ठाकुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल मुकाबला 5-3 सेट प्वाइंट से जीतकर स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं मिश्रित रिकर्व टीम स्पर्धा में माधवी चौहान एवं पवन की जोड़ी ने भी फाइनल में 5-3 सेट प्वाइंट से जीत दर्ज कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के खिलाड़ियों ने तीन कांस्य पदक भी हासिल किए। महिला व्यक्तिगत रिकर्व 70 मीटर ओवरऑल स्पर्धा में माधवी चौहान ने 640 अंक अर्जित कर कांस्य पदक जीता। महिला व्यक्तिगत ओलंपिक राउंड में वितासा ठाकुर ने 6-4 सेट प्वाइंट से जीत दर्ज कर कांस्य पदक प्राप्त किया। पुरुष रिकर्व टीम स्पर्धा में पवन, जसकीरत सेखों एवं शिवनाथ नागेशिया की टीम ने कांस्य पदक मुकाबले में 6-0 से शानदार जीत दर्ज कर कांस्य पदक हासिल किया।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के तीरंदाजों का यह प्रदर्शन रेलवे स्तर की इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में उनकी निरंतर उत्कृष्टता, मेहनत और खेल प्रतिभा को दर्शाता है। 2 स्वर्ण एवं 3 कांस्य पदकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त करना दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    GAME; व्हीआईपी क्रिकेटर्स…….

    जापान में होने वाले एशियाड खेलो में  व्हीआईपी क्रिकेटर्स विश्व खेल  में  प्रतिष्ठित खेल सूची में क्रिकेट नहीं है। इसका प्रमाण भी है कि दुनियां के सबसे महत्वपूर्ण खेल कुंभ…

    CRICKET; शिखर पर स्मृति मंधना…

    विश्व क्रिकेट में महिलाओं को क्रिकेट के सबसे उत्कृष्ट फॉर्मेट याने टेस्ट क्रिकेट में बहुत कम अवसर मिलते है, हां ये जरूर है कि वे वन डे और टी ट्वेंटी…

    You Missed

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व