GAME; गौतम गंभीर के 2 पुराने साथी बने टीम इंडिया के असिस्टेंट कोच, एक विदेशी तो दूसरा रोहित का भी दोस्त

नई दिल्ली. गौतम गंभीर के हेड कोच बनने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम को दो नए असिस्टेंट कोच भी मिल गए हैं. हेड कोच बनने के बाद पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे गौतम गंभीर ने सोमवार को यह जानकारी दी. श्रीलंका दौरे पर बतौर असिस्टेंट कोच जाने वाले ये दोनों दिग्गज पहले भी गौतम गंभीर के साथ काम कर चुके हैं. नाम है अभिषेक नायर और रेयान टेन डोशेट. भारतीय टीम जल्दी ही श्रीलंका जाने वाली है. टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच 27 जुलाई से टी20 सीरीज खेली जाएगी. इसके बाद दोनों टीमें 2 अगस्त से वनडे सीरीज में दो-दो हाथ करेंगी.

9 जुलाई को हेड कोच बनने वाले गौतम गंभीर ने 22 जुलाई को पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस की. उन्होंने इस दौरान कोचिंग स्टाफ को लेकर अहम जानकारी दी. गंभीर ने बताया कि पूर्व ऑलराउंडर अभिषेक नायर और रेयान टेन डोशेट श्रीलंका दौरे पर असिस्टेंट कोच की भूमिका निभाएंगे. पूर्व भारतीय ऑलराउंडर साईराज बहुतुले श्रीलंका दौरे पर अंतरिम गेंदबाजी कोच की भूमिका में होंगे. टी. दिलीप फील्डिंग कोच के तौर पर श्रीलंका जाएंगे. टी. दिलीप टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम में भी इसी भूमिका में थे. माना जा रहा है कि उनका कार्यकाल बढ़ा दिया जाएगा.

गौतम गंभीर ने कहा, ‘कोचिंग स्टाफ का सार फिलहात तो यही है. हम श्रीलंका दौरा खत्म होने के बाद इसे अंतिम रूप देंगे. भारत-श्रीलंका सीरीज के बाद हमारे पास समय होगा. अभिषेक (नायर) सहायक कोच हैं और रेयान टेन डोशेट भी असिस्टेंट कोच हैं. उम्मीद है कि दोनों अपनी नई भूमिका में सफल रहेंगे.’ गंभीर ने बताया कि अभिषेक नायर. साईराज बहुतुले और टी. दिलीप टीम के साथ जा रहे हैं. रेयान टेन डोशेट कोलंबो में टीम से जुड़ेंगे.

बता दें कि अभिषेक नायर और रेयान टेन डोशेट आईपीएल 2024 के दौरान कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के कोचिंग स्टाफ के सदस्य थे. नायर केकेआर के असिस्टेंट कोच और डोशेट फील्डिंग कोच थे. गौतम गंभीर केकेआर के मेंटॉर थे. मुंबई के अभिषेक नायर भारत के लिए 3 वनडे मैच खेल चुके हैं. अभिषेक नायर को क्रिकेटर से ज्यादा बतौर मेंटाॅरशिप में कामयाबी मिली है. दिनेश कार्तिक से लेकर रोहित शर्मा तक के साथ काम कर चुके हैं और अच्छे दोस्त हैं. नीदरलैंड के रेयान टेन डोशेट 33 वनडे और 20 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    ICC; फिर चलेगी जय शाह की बादशाहत, निर्विरोध चुने गए आईसीसी चेयरमैन, दूसरी बार संभालेंगे जिम्मेदारी

    नई दिल्ली, भारत के जय शाह को एक बार फिर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) का चेयरमैन चुना गया है। आईसीसी ने एक बयान जारी कर इस बात का एलान किया।…

    IND vs NZ 5th ODI; टीम इंडिया हारते-हारते जीती, न्यूजीलैंड को हराकर वनडे सीरीज पर जमाया कब्जा, गेंदबाज रहे जीत के हीरो

    माउंट माउंगानुई: भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। टीम इंडिया को सीरीज के इस निर्णायक मुकाबले में 22 रनों से जीत…

    You Missed

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत