GAME;खेल विभाग में कोच की संविदा भर्ती के लिए 16 अगस्त तक आवदेन आमंत्रित

 रायपुर, संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा विभिन्न खेलों के लिए 26 प्रशिक्षकों (कोच) की संविदा आधार पर एक वर्ष अवधि के लिए नियुक्ति हेतु पात्र अभ्यर्थियों से 16 अगस्त 2024 तक आवदेन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। संविदा आधार पर यह नियुक्ति जिलों एवं अकादमियों में की जाएगी। संविदा नियुक्ति नियत चयन प्रक्रिया एवं साक्षात्कार के माध्यम से होगी। पात्रता शर्तों में अभ्यर्थियों के लिए छत्तीसगढ़ का निवासी होना अनिवार्य है। अभ्यर्थी की आयु 1 जनवरी 2024 की स्थिति में न्यूनतम 21 वर्ष एवं अधिकतम 35 वर्ष होनी चाहिए। आयु सीमा के संबंध में विभागीय नियम एवं इस संदर्भ में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी निर्देश भी लागू होंगे। शैक्षणिक अर्हता राष्ट्रीय क्रीड़ा संस्था पटियाला से प्रशिक्षण का डिप्लोमा या मान्यता प्राप्त संस्था से समकक्ष डिप्लोमा होना चाहिए।

    संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार एथलेटिक्स (रनिंग/जम्पिंग), टेनिस, कबड्डी के लिए दो-दो, फुटबॉल एवं हॉकी के लिए पांच-पांच, आर्चरी के लिए चार तथा बैडमिंटन, व्हॉलीबॉल, वेटलिफ्टिंग, क्याकिंग-केनोइंग, मलखम्ब, कुश्ती के लिए एक-एक कोच की संविदा नियुक्ति की जाएगी। विस्तृत जानकारी के लिए विभागीय वेबसाईट http://www.sportsyw.cg.gov.in/पर देखी जा सकती है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    T20; भारत की रिकॉर्डतोड़ रन चेज… संजू की सुपर पारी पड़ी वेस्टइंडीज पर भारी, सूर्या की सेना सेमीफाइनल में

    कोलकाता, भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए रविवार की शाम दोहरी खुशी लेकर आई. विकेटकीपर ओपनर संजू सैमसन की विस्फोटक पारी के दम पर भारत ने सुपर-8 के अंतिम मुकाबले में…

    CRICKET; जम्मू कश्मीर बना नया रणजी ट्रॉफी विजेता

    नब्बे साल के इतिहास में जम्मू कश्मीर बीसवें टीम और दसवें राज्य के रूप में रणजी विजेता होने का गौरव हासिल किया है।  पहली पारी के बढ़त के आधार पर…

    You Missed

    SC; ‘मुआवजे में देरी पर एम्प्लॉयर को जेब से भरना होगा पैसा’ सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला

    SC; ‘मुआवजे में देरी पर एम्प्लॉयर को जेब से भरना होगा पैसा’ सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला

    WAR; खाड़ी में फंसे भारतीयों को निकालने की तैयारी में जुटी सरकार,10 स्पेशल Flight चलाएगी IndiGo

    WAR; खाड़ी में फंसे भारतीयों को निकालने की तैयारी में जुटी सरकार,10 स्पेशल Flight चलाएगी IndiGo

    IRAN WAR;सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर ईरान का ड्रोन अटैक,अमेरिका में युद्ध के खिलाफ प्रदर्शन

    IRAN WAR;सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर ईरान का ड्रोन अटैक,अमेरिका में युद्ध के खिलाफ प्रदर्शन

    BJP;राज्यसभा प्रत्याशी के पैनल में गौरीशंकर अग्रवाल भी शामिल,अग्रवाल समाज ने मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात

    BJP;राज्यसभा प्रत्याशी के पैनल में गौरीशंकर अग्रवाल भी शामिल,अग्रवाल समाज ने मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात

    FRAUD; 8 अफसर-कर्मचारियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने के निर्देश

    FRAUD; 8 अफसर-कर्मचारियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने के निर्देश

    AWARD; राज्यपाल ने NSS नेशनल अवार्ड के लिए डॉ. रत्ना नशीने को दी बधाई

    AWARD; राज्यपाल ने NSS नेशनल अवार्ड के लिए डॉ. रत्ना नशीने को दी बधाई