GARLIC; प्याज के बाद अब लहसुन बिक रहा 320 रुपये किलो, तीन गुना से ज्यादा बढ़ोतरी

रायपुर, लहसुन भी अब प्याज की राह पर चलने लगा है। इस वर्ष मई माह में जो लहसुन 60 से 80 रुपये किलो में बिक रही थी, वर्तमान में लहसुन की कीमत 250 से 320 रुपये किलो हो गई है। थोक बाजार में ही लहसुन 180 से 220 रुपये किलो बिक रही है। यानि लहसुन की कीमतों में तीन गुना से ज्यादा बढ़ोतरी हो गई है।

कारोबारियों का कहना है कि ठंड के दिनों में अभी लहसुन की मांग भी काफी बढ़ गई है। वहीं दूसरी ओर प्याज अभी भी उपभोक्ताओं को रुला रही है। चिल्हर बाजार में प्याज अभी भी 60 रुपये किलो बिक रही है। मालूम हो कि लहसुन की आवक मुख्य रूप से राजस्थान से होती है और इस वर्ष उत्पादन कम होने के कारण बाहरी क्षेत्रों में भी लहसुन की कीमतों में बढ़ोतरी है। संतोषी नगर, टिकरापारा  सहित खमतराई बाजार में लहसुन 70 से 80 रुपये पाव बिका।

थोक सब्जी व्यावसायी संघ के अध्यक्ष टी श्रीनिवास रेड्डी का कहना है कि सब्जियों की आवक भरपुर है। हालांकि प्याज व लहसुन की आवक में कमी के चलते इनकी कीमतों में जबरदस्त बढ़ोतरी है। आवक सुधारने पर इनकी कीमतों में भी सुधार होगा।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    APC;एपीसी परदेशी ने कृषि विश्वविद्यालय की अनुसंधान एवं विस्तार गतिविधियों का लिया जायजा, हरसंभव मदद का वादा

    रायपुर, कृषि उत्पादन आयुक्त परदेशी सिद्धार्थ कोमल ने कल यहां इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में उपलब्ध शिक्षण, अनुसंधान एवं विस्तार अधोसंरचनाओं, सुविधाओं तथा गतिविधियों का जायजा लिया। इस दौरान कृषि…

    FERTILIZER; खाद की कालाबाजारी पर कृषि मंत्री बोले- माफियाओं को संरक्षण देने वाले अफसरों पर होगी कार्रवाई

    अंबिकापुर, गौरेला -पेण्ड्रा-मरवाही जिले के कलेक्टर पर कार्यवाही के बाद छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री राम विचार नेताम ने सरगुजा प्रवास के दौरान खाद की कालाबाजारी को लेकर बड़ा बयान दिया…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’