PADDY; मिचौंग तूफान ने तोड़ी किसानों की कमर, फसलों के खराब होने से सताने लगी कर्ज चुकाने की चिंता

रायपुर, चक्रवाती तूफान “मिचौंग” के कारण महासमुंद जिले मे तीन दिनों से रूक-रूक कर हो रही बारिश ने किसानों की कमर तोड़ दी है। बारिश व हवा के कारण धान की फसल जमीन पर गिर गई है और धान की बालिया झड़ जाने के कारण किसानो का काफी नुकसान हो गया है । जहां किसान अब सरकारी मदद की आस लगाए बैठे हैं ,वहीं कृषि विभाग के आला अधिकारी के पास नुकासन का कोई आंकड़ा नहीं है और वे किसी भी प्रकार के नुकसान से इनकार कर रहे हैं।

मसलन प्रदेश की 80 प्रतिशत आबादी कृषि पर निर्भर है। प्रदेश में 48 लाख हेक्टेयर कृषि योग्य भूमि है और करीब 37 लाख हेक्टेयर में धान की खेती होती है। इस वर्ष खरीफ में बडे रकबे में धान की फसल लगाई गयी थी। जिसमें से लगभग 90 प्रतिशत धान की कटाई हो चुकी है। किसान ऋण माफी एवं ज्यादा दाम की आस में अब तक धान भी नहीं बेचे है। इस तरह से जहां खलिहाँन में पडा धान भीग रहा है वहीं बारिश व हवा के कारण धान की फसल जमीन पर गिर गई है और धान की बालिया झड़ रहे है। किसान को जबरदस्त मार झेलनी पड रही है।

किसानों ने बताया कि 10 प्रतिशत धान अभी भी खेत में है ,जो चक्रवात तूफान मिचौंग के कारण हो रहे बारिश मे भीग गए है , कुछ फसल हवा व पानी के कारण खेतो में गिर गई है। कुछ किसान धान की कटाई तो कर लिए थे पर धान खेतों में ही पड़ा रह गया  है। वहीं कुछ किसान के धान खलिहान में पडे है ,जो बारिश के कारण भीग गए है और बालिया झड़ गयी है । जिससे किसानों का काफी नुकासन हो गया है। किसान को अब ये चिंता सता रही है कि वो ऋण कैसे चुकायेंगे। लाफिनखुर्द व बिहाझर के किसानों ने बताया कि एक एकड़ में 20 हजार की लागत आती है पर बारिश के कारण फसल बर्बाद हो गई है तो कर्ज कैसे पटाएंगे और सरकार से अब सरकारी मदद की गुहार लगा रहे हैं।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    PADDY;  किसानों के हित में साय सरकार का बड़ा फैसला, प्रदेश में खुलेंगे 354 नए धान खरीदी केंद्र

    रायपुर,  किसानों को धान बेचने के लिए दूर-दराज के उपार्जन केंद्रों तक जाने की परेशानी से राहत मिलने वाली है। छत्तीसगढ़ सरकार ने खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 और आगामी खरीफ…

    FARMING; बारिश के बीच ही सिंचाई पानी देने गंगरेल का पट खुला, पर खेतों को पानी की जरुरत नहीं

    रायपुर , बारिश का दौर अभी जारी है और मौसम विभाग ने आगामी 3 सितंबर तक बारिश का अलर्ट भी जारी किया है पर इस बीच ही सिंचाई पानी की…

    You Missed

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती