GOVERNMENT; प्रमुख सचिव निहारिका बारीक रायपुर जिले का प्रभारी सचिव, योजनाओं और विकास कार्यों की मॉनिटरिंग करने सभी जिलों में प्रभारी सचिव तैनात

रायपुर, छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के क्रियान्वयन और विकास कार्यों की मॉनिटरिंग के लिए प्रभारी सचिव नियुक्त किए गए हैं। राज्य शासन द्वारा राज्य के सभी 33 जिलों के लिए अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव, संचालक, विशेष सचिव, आयुक्त को जिले का प्रभार दिया गया है। संबंधित जिले के प्रभारी सचिव, जिले में संचालित योजनाओं और विकास कार्यों की सतत् मॉनिटरिंग करेंगे, ताकि विकास कार्यों को गति दी जा सके। प्रभारी सचिव अपने भ्रमण के संबंध में एक संक्षिप्त टीप प्रतिमाह मुख्य सचिव को प्रस्तुत करेंगे।
    सामान्य प्रशासन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार अपर मुख्य सचिव श्रीमती रेणु पिल्ले को धमतरी जिला का प्रभारी सचिव नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू को दुर्ग, मनोज कुमार पिंगुआ को बिलासपुर जिला, प्रमुख सचिव निहारिका बारिक को रायपुर जिले का प्रभारी सचिव नियुक्त किया गया है। सचिव श्रीमती शहला निगार को महासमुंद, डॉ. कमलप्रीत सिंह को राजनांदगांव, परदेशी सिद्धार्थ कोमल को बलौदाबाजार-भाटापारा, प्रसन्ना आर. को कबीरधाम, अम्बलगन पी. को जशपुर जिला, श्रीमती अलरमेलमंगई डी. को कोरबा, सुश्री आर. संगीता को रायगढ़, राजेश सुकुमार टोप्पो को नारायणपुर, एस. प्रकाश कोरिया, नीलम नामदेव एक्का सारंगढ़-बिलाईगढ़, अंकित आनंद बालोद, डा. सी. आर. प्रसन्ना बेमेतरा, भूवनेश यादव सूरजपुर, सचिव एस. भारतीदासन को मुंगेली जिले का प्रभारी सचिव नियुक्त किया गया है। सचिव सुश्री शम्मी आबिदी को कांकेर, हिमशिखर गुप्ता को गरियाबंद, मोहम्मद कैसर अब्दुल हक को गौरला-पेण्ड्रा-मरवाही, यशवंत कुमार को बलरामपुर-रामानुजगंज, नरेन्द्र दुग्गा को सुकमा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी भीम सिंह को कोण्डागांव, संचालक महादेव कावरे को खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, डॉ. प्रियंका शुक्ला को जांजगीर-चांपा, विशेष सचिव श्रीमती किरण कौशल को दंतेवाड़ा, आयुक्त डॉ. तंबोली अय्याज फकीर भाई को बस्तर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी सौरभ कुमार को सक्ती, विशेष सचिव सुनील कुमार जैन को सरगुजा, जयप्रकाश मौर्य को मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी, सारांश मित्तर को बीजापुर और विशेष सचिव रमेश कुमार शर्मा को मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले का प्रभारी सचिव नियुक्त किया गया है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    ELEPHANT; हाथी ने सड़क निर्माण कार्य में लगे श्रमिकों पर किया हमला, दो की मौत, पांच साल में 325 लोगों की गई जान

    अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ के सरगुजा के कोरिया जिले में जंगली हाथी के हमले में दो श्रमिकों की मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया…

    PWD;पुल निर्माण की धीमी गति पर लोनिवि अधिकारियों-ठेकेदारों पर बरसे डिप्टी सीएम अरुण साव

    *डिप्टी सीएम अरुण साव ने जगदलपुर शहर ब्रिज निर्माण की धीमी गति पर ठेकेदार और अधिकारी को लगाई फटकार जगदलपुर, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने अपने बस्तर प्रवास के दौरान…

    You Missed

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..