GOVT; ई-केवाईसी नहीं कराया तो महतारी वंदन योजना की 26वीं किस्त का पैसा रूक जाएगा

रायपुर, छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना का लाभ उठा रही महिलाओं के लिए जरूरी खबर है. अभी प्रदेश में 65 लाख से ज्यादा महिलाओं को महतारी वंदन योजना का लाभ मिलता है. इस योजना के तहत महिलाओं के खाते में हर महीने 1-1 हजार रूपए जारी किए जाते हैं. वहीं 26वीं किस्त जारी होने से पहले लाभार्थी महिलाएं बिना देरी किए ये एक काम जरूर निपटा लें नहीं तो इस बार आपके बैंख खातें में 1 हजार रुपए नहीं आएंगे.

अप्रैल में जारी होगी महतारी वंदन योजना की 26वीं किस्त

अप्रैल 2026 के पहले सप्ताह में महतारी वंदन योजना की 26वीं किस्त जारी की जाएगी जहां महिलाओं के खाते में सरकार द्वारा 1-1 हजार रूपए डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर किए जाएंगे. वहीं महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त 8 मार्च 2026 को जारी की गई थी. 

E-KYC कराना जरूरी, नहीं तो अटक जाएगा पैसा

महतारी वंदन योजना का लाभ लेने के लिए महिलाएं अपना e-KYC जरूर करवा लें नहीं तो इस एक वजह से आपकी आगामी किस्त रूक सकती है. e-KYC की प्रक्रिया एक बार फिर से 1 अप्रैल से 30 जून 2026 तक चलाया जाएगा. e-KYC नहीं कराने से करीब 4 लाख महिलाओं के खाते में महतारी वंदन योजना की 26वीं किस्त नहीं आएगी. 

कैसे कराएं E-KYC?

  • आप अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर, आंगनबाड़ी केंद्र या फिर वार्ड और पंचायत कार्यलय में जाकर अपना  e-KYC और बायोमेट्रिक सत्यापन करवा सकती हैं.
  • e-KYC कराने के लिए आपको अपने साथ आधार कार्ड, बैंक पासबुक, अपना मोबाइल नंबर लेकर जाना होगा. 
  • सबसे पहले आपको CSC या आंगनबाड़ी केंद्र जाना होगा.
  • वहां आधार कार्ड और मोबाइल नंबर देकर फिंगरप्रिंट वैरिफिकेशन करवाना होगा.
  • पूरा प्रोसेस खत्म होने के बाद आपको वहां से रसीद प्राप्त करना होगा. 
  • e-KYC इसलिए भी करवाना जरूरी है ताकी इससे सरकार फर्जी लाभार्थियों के नाम काट सके.
  • नाम और बैंक डिटेल्स की गलतियों को सुधार सके और योजना का लाभ हर पात्र महिलाओं को दिया जाए. 

महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त जारी

बता दें कि 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर बस्तर जिले के लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम से सीएम साय ने बड़ी सौगात दी थी. सीएम विष्णु देव साय ने महतारी वंदन उत्सव कार्यक्रम के दौरान महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त जारी कर की थी. जिससे प्रदेश की 68 लाख 49 हजार महिलाओं के बैंक खातों में 641 करोड़ 58 लाख रुपए ट्रांसफर हुए थे.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    FOREST; छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ के नए प्रदेश कार्यालय का शुभारंभ राजधानी रायपुर में

    रायपुर, छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ के नवीन प्रदेश कार्यालय का शुभारंभ गत दिवस राजधानी रायपुर में रायपुर वन मंडल कार्यालय परिसर में हुआ। पहले यह कार्यालय पंडरी रायपुर स्थित वन…

    POLICE; सशस्त्र बल में होगी 1816 पदों पर भर्ती, हाईटेक होगी परीक्षा

     छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी हैं. छत्तीसगढ़ में सशस्त्र बलों के लिए वर्ष 2026-27 के लिए 1816 पदों पर भर्ती की जाएगी. खास…

    You Missed

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर