GOVT; कैबिनेट 9 जुलाई को, 11 जुलाई को सीएम जनदर्शन स्थगित,आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा परिणाम घोषित

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का हर सप्ताह गुरुवार को होने वाला जनदर्शन इस गुरूवार 11 जुलाई को अपरिहार्य कारणों से नहीं होगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक का आयोजन 9 जुलाई मंगलवार को होगा। बैठक का आयोजन मंत्रालय स्थित महानदी भवन में अपरान्ह 3 बजे से किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ की साय सरकार रेडी टू ईट योजना का काम महिला स्व सहायता समूहों को सौंपने का फैसला कर सकती है। भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री रहते हुए यह काम एक निजी कंपनी को दिया गया था। महिला एवं बाल विकास विभाग ने अध्ययन कर रिपोर्ट तैयार की है, जिसे कैबिनेट में प्रस्तुत किया जाएगा।

आदिवासी विकास विभाग के अधीन शिक्षण सत्र 2024-25 में प्रयास आवासीय विद्यालयों के कक्षा 9 वीं में प्रवेश हेतु ऑनलाईन आवेदन पत्र आमंत्रित कर विभिन्न जिला मुख्यालयों में 9 जून 2024 को प्राक्चयन परीक्षा आयोजित की गई थी। प्रवेश परीक्षा परिणाम घोषित करते हुए जिलावार सूचीhttps://eklavya.cg.nic.inपर अवलोकन हेतु उपलब्ध है। परीक्षा परिणाम के संबंध में विद्यार्थी अपना रोल नंबर, नाम में कोई विसंगति हो तो अपना अभ्यावेदन आवेदन पत्र एवं प्रवेश पत्र के साथ prayas.ctd@gmail.com पर ईमेल 12 जुलाई 2024 तक सायं 5 बजे तक कर सकते है। इस तिथि के पश्चात किया गया अभ्यावेदन मान्य नहीं होगा।  

सामान्य भविष्य निधि लेखा पर्ची 2023-24 वेबसाइट पर उपलब्ध

प्रधान महालेखाकार (लेखा एवं हकदारी) रायपुर द्वारा राज्य के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों व अखिल भारतीय सेवाओं के अधिकारियों के सामान्य भविष्य निधि के वित्तीय वर्ष 2023-24 का वार्षिक लेखा विवरण (GPF Annual Account Slips) का विवरण विभागीय वेबसाइटhttps://cag.gov.in/ae/chhattisgarh/enएवं राज्य शासन के वेबसाइट ई-कोषwww.treasury.cg.nic.inमें प्रकाशित किया गया है।

सभी अधिकारी-कर्मचारी उक्त जानकारी वेबसाइट से, शासन से प्राप्त आई. डी. एवं पासवर्ड के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    AWARD;पीएम स्वनिधि में छत्तीसगढ़ को मिले पांच राष्ट्रीय पुरस्कार, फास्टेस्ट मूवर्स श्रेणी में देश में पहला स्थान

    0 राज्य स्तरीय इनोवेशन एंड बेस्ट प्रैक्टिसेज श्रेणी में छत्तीसगढ़ को दूसरा स्थान, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने ग्रहण किए राष्ट्रीय पुरस्कार, डिजिटल अडॉप्शन श्रेणी में बड़े बचेली को प्रथम,…

    IAS ; छत्तीसगढ़ में चार IAS अफसरों की पदोन्नति, सुबोध सिंह और निहारिका बारिक बने ACS

    रायपुर, छत्तीसगढ़ की प्रशासनिक व्यवस्था से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह को पदोन्नत कर अपर मुख्य सचिव बना दिया गया है।…

    You Missed

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत