GOVT; छत्तीसगढ़ का विजन डाक्यूमेंट 1 नवंबर 2024 को होगा लॉन्च, राज्य नीति आयोग को सौंपा उत्तरदायित्व

रायपुर, छत्तीसगढ़ का विजन डाक्यूमेंट 1 नवंबर 2024 को लॉन्च किया जाएगा। राज्य नीति आयोग अटल नगर नवा रायपुर के सभा कक्ष में आज ‘‘अमृतकाल: छत्तीसगढ़ विजन / 2047‘‘ डॉक्यूमेंट तैयार करने सभी विभागों के नोडल अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विजन डॉक्यूमेंट की अवधारणा, डॉक्यूमेंट की अपेक्षा अनुरूप जानकारी का समावेश, विभागों की भूमिका, विभागों से जानकारी एवं डाटा प्राप्ति की समीक्षा सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।

आयोग के उपाध्यक्ष अजय सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री ने 15 अगस्त 2021 को भारत को 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बनाने का आह्वान किया। साथ ही फरवरी 2024 में केंद्र द्वारा प्रस्तुत बजट में विकसित भारत भी एक महत्वपूर्ण विषय था। उन्होंने सभी नोडल अधिकारियों से कहा कि विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से परस्पर चर्चा उपरांत ही डाटा प्रस्तुत करें।

आयोग के सदस्य सचिव अनूप श्रीवास्तव एवं सदस्य डॉ के सुब्रमण्यम ने बताया कि 24 फरवरी 2024 को प्रधानमंत्री ने छत्तीसगढ़ में अपनी जनसभा में ‘विकसित भारत विकसित छत्तीसगढ़‘ का नारा दिया था तथा 27 फरवरी 2024 को वित्त मंत्री छत्तीसगढ़ ने राज्य विधानसभा की बजट सत्र में छत्तीसगढ़ के लिए विकसित राज्य की परिकल्पना की घोषणा की। वित्त मंत्री ने 1 नवंबर 2024 को विजन डाक्यूमेंट लॉन्च करने का लक्ष्य भी रखा।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    TIGER; सुकमा वन क्षेत्र में बाघ की मौजूदगी के संकेत, ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील

    *वन विभाग की टीमें निगरानी में जुटीं जगदलपुर, सुकमा वनमंडल के सुकमा वन परिक्षेत्र में मवेशी के मारे जाने के बाद बाघ की संभावित मौजूदगी के संकेत मिले हैं। सूचना…

    TEACHER;सरकारी स्कूलों में 6,812 शिक्षकीय पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, तीन परीक्षाओं की तिथियां घोषित

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के शासकीय और स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में कुल 6,812 शिक्षकीय पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। लोक शिक्षण संचालनालय से मिली जानकारी के…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर