GOVT; बस्तर पर सरकार का फोकस,नक्सली इलाकों में हर परिवार की इनकम 3 साल में दोगुना करने की तैयारी

0सीएस की अध्यक्षता वाली बैठक में फैसला

 रायपुर, छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में शुक्रवार (27 मार्च) को बैठक हुई. इसमें नक्सल प्रभावित इलाकों में रह रहे परिवारों की आय तीन सालों में दोगुनी करने का फैसला लिया गया है. इसके लिए जिला, विकासखंड और क्लस्टर पर काम करने के लिए कार्ययोजना तैयार की जाएगी.

राजधानी रायपुर में शुक्रवार को राज्यस्तरीय परामर्श कार्यशाला का आयोजन किया गया. इसमें नक्सलवाद से मुक्त हुए इलाकों में जल्द, स्थायी और समावेशी विकास को लेकर चर्चा हुई. इन क्षेत्रों में आजीविका संवर्धन के लिए योजना तैयार की गई. नक्सल प्रभावित एरिया में हर परिवार की आय 15 हजार या उससे कम है. इसे दोगुना करने की तैयार है. अगले तीन सालों में हर परिवार की इनकम को 30 हजार रुपये ले जाने का लक्ष्य रखा गया है.

मुख्य सचिव ने क्या कहा?

बैठक के दौरान मुख्य सचिव विकासशील ने कहा कि नक्सलवाद से मुक्त हो रहे क्षेत्रों में तेज गति के साथ विकास करना हमारा लक्ष्य है. लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए विभागों को समन्वय के साथ काम करना होगा. इस बैठक में अपर मुख्य सचिव ऋचा शर्मा, ग्रामीण विकास विभाग की प्रमुख सचिव निहारिक बारीक और कृषि विभाग प्रमुख सचिव सहला निगार मौजूद रहीं.

बैठक की अहम बातें

  • नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के परिवारों की इनकम दोगुनी करने पर जोर.
  • परिवार की आय को 15 हजार से बढ़ाकर 30 हजार करने की तैयारी.
  • हर परिवार को कम से कम 3 आजीविका गतिविधियों से जोड़ा जाएगा.
  • जिला, विकासखंड और क्लस्टर स्तर पर 60 दिनों के भीतर विस्तृत कार्ययोजना बनाई जाएगी.
  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    POLITICS; विरोध के चलते मांझी सरकार का यू-टर्न, विधायकों की विवादित सैलरी बढ़ोतरी बिल वापस

    0 विपक्ष के साथ आमजन भी खिलाफ थे भुवनेश्वर, एक बड़े उलटफेर में ओडिशा की भाजपा सरकार ने गुरुवार को मंत्रियों, विधायकों और स्पीकर के लिए अपने विवादित वेतन बढ़ोतरी…

    CS; फेडरेशन की 11 सूत्रीय मांगों पर मुख्य सचिव ने दिया निराकरण का आश्वासन, सीएस का किया सम्मान

    0 छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने की सौजन्य भेंट रायपुर, छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश के कर्मचारियों की 11 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्य सचिव विकासशील से…

    You Missed

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम