GST; स्टेट जीएसटी के प्रवर्तक विंग की बड़ी कार्रवाई,तीन आयरन स्टील व्यवसायियों के यहां पकड़ी 6.75 करोड़ रूपए की जीएसटी चोरी

रायपुर, छत्तीसगढ़ के जीएसटी के प्रवर्तक विंग ने गुरूवार को बड़ी कार्रवाई की। रायपुर के तीन आयरन स्टील उत्पाद निर्माताओं श्याम स्टील इंडस्ट्रीज़, ईश्वर इस्पात एवं ईश्वर टीएमटी के यहाँ स्टेट जीएसटी की प्रवर्तन विंग द्वारा छापा मारा गया। प्रवर्तक विंग द्वारा उरला सिलतरा क्षेत्र में स्थित फैक्ट्रियों में जांच की गई। जिसके प्रारभिक जांच में पाया गया कि इन तीन आयरन स्टील उत्पाद निर्माताओं द्वारा 6.75 करोड़ रुपए की जीएसटी चोरी की गई है। आगे की कार्रवाई में यह राशि और बढ़ने की संभावना है। इन फ़र्मो द्वारा मौके पर ही अधिकारियों के समक्ष 4.75 करोड़ रुपए जीएसटी जमा किया गया। इन फर्मो द्वारा कच्चा स्क्रैप खरीद कर सरिया बनाया जा रहा था और जीएसटी की चोरी की जा रही थी।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में यहां की जीएसटी की प्रवर्तन विंग बहुत सक्रिय है। उनके द्वारा स्क्रैप से जीएसटी चोरी पर लंबे समय से नजर रखी जा रही थी। जिसमें विभाग द्वारा एडवांस आईटी टूल्स का प्रयोग किया जा रहा है साथ ही नई तकनीकों का प्रयोग कर ईवे बिल की जांच से प्राप्त सूचनाओं, फील्ड से एकत्र की जा रही सूचनाओं के आधार पर भी कार्रवाई की जा रही है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    PETROL-DIESEL; पेट्रोल 5 और डीजल 3 रुपये लीटर सस्ता, इस कंपनी ने घटाए दाम, देशभर में 7,000 से ज्यादा पेट्रोल पंप

    नई दिल्ली, कच्चे तेल की कीमत में गिरावट का असर अब दिखने लगा है। भारत की सबसे बड़ी प्राइवेट फ्यूल रिटेलर नायरा एनर्जी ने पेट्रोल की कीमत में 5 रुपये…

    GOLD; लगातार चौथे हफ्ते गिरावट की तरफ बढ़ रहा सोना

    नई दिल्ली, मुहर्रम के मौके पर आज एमसीएक्स पर सुबह के सत्र में ट्रेडिंग बंद है। लेकिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोना लगातार चौथे हफ्ते गिरावट की तरफ बढ़ रहा है।…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र