HC; 1950 के दस्तावेज नहीं तो भी मिलेगा जाति प्रमाण पत्र, नहीं चलेगी अफसरों की मनमानी

बिलासपुर, जाति प्रमाणपत्र बनवाने वालों के लिए छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने साफ कहा कि अगर परिवार के दूसरे सदस्यों, जैसे पिता या सगी बहन के पास पहले से स्थायी जाति प्रमाणपत्र है, तो सिर्फ 1950 से पहले के दस्तावेज नहीं होने के आधार पर आवेदन खारिज नहीं किया जा सकता।

मामला बिलासपुर जिले के दो भाई-बहनों का था, जिन्होंने स्थायी जाति प्रमाणपत्र के लिए आवेदन किया था। प्रशासन ने यह कहकर आवेदन लौटा दिया कि उनके पास 1950 से पहले के ऐसे रिकॉर्ड नहीं हैं, जिनमें पूर्वजों की जाति दर्ज हो। हाई कोर्ट ने इस रवैये को मनमाना माना। कोर्ट ने कहा कि जब परिवार के पिता और सगी बहन के पास पहले से वैध स्थायी जाति प्रमाणपत्र मौजूद हैं, तो इस तथ्य को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

कोर्ट ने राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिया है कि आवेदन पर दोबारा कानून के मुताबिक फैसला लें और 60 दिनों के भीतर कारण सहित आदेश जारी करें। साथ ही कहा कि जरूरत हो तो अतिरिक्त दस्तावेज मांगे जा सकते हैं, लेकिन बिना ठोस वजह आवेदन लौटाना गलत है।इस फैसले से उन हजारों लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है, जिनके पास पुराने रिकॉर्ड नहीं होने के कारण जाति प्रमाणपत्र अटका हुआ था।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    SCHOOL; सरगुजा में समस्या बताने 20 KM पैदल चलीं छात्राएं तो भड़के सीएम, एक फोन से नप गए प्रिंसिपल, वॉर्डन को नोटिस

    अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ के सरगुजा इलाके के अंबिकापुर के शिवपुर एकलव्य स्कूल की छात्राओं ने सोमवार को 20 किमी पैदल चलकर कलेक्टर को अपनी समस्या बताई थी। अब इस मामले में…

    JOBS; छत्तीसगढ़ में पटवारी के 200 पदों पर होगी सीधी भर्ती, जल्द जारी होगा नोटिफिकेशन

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। प्रदेश सरकार ने राजस्व विभाग में पटवारी के 200 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती को…

    You Missed

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी