COURT; भाई के हत्यारे कौम्र कैद, कुल्हाडी से भाई का गला काटा था

महासमुंद, महासमुंद जिले के सरायपाली जिला एवं सत्र न्यायालय में भाई के हत्यारे को उम्र कैद की सजा दी गई है। करीब ढाई साल पहले दयासागर भोई ने अपने भाई की कुल्हाडी से काटकार हत्या कर दी थी।

द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश श्रीमान पंकज आलोक तिर्की के न्यायालय में आरोपी दयासागर भोई पिता तिलबच्छ भोई निवासी दादरडीपा पैकिन थाना सिंघोडा को धारा 302 भा. द.सं. हत्या के मामले में दोषी पाया गया। इस पर न्यायालय ने दयासागर भोई को आजीवन कारावास एवं 100 रु. के अर्थदण्ड से दण्डित किया। उसके विरूद्ध दिनांक 09/07/2022 को ग्राम पैकिन में अपने भाई मृतक प्रेमसागर को गला एवं बाडी में कुल्हाड़ी से मारकर गंभीर चोट पहुंचाकर हत्या करने का आरोप था।

इस पर थाना सिंघोडा द्वारा अपराध क्रमांक 55/2022 पंजीबध्द करते हुए आरोपी दयासागर भोई को गिरफ्तार कर अभियोग पत्र तत्कालीन निरीक्षक केशवराम कोशले द्वारा न्यायालय में प्रस्तुत किया गया था। इसके उपरांत 12 अभियोजन साक्षियों के परीक्षण के पश्चात् आरोपी के विरूद्ध आरोप सिध्द पाते हुए दोष सिध्दी की गई थी। अतिरिक्त लोक अभियोजक सरायपाली जे.के. पटेल ने अभियोजन की कार्र्वाई की।

  • Related Posts

    ED; सीजीपीएससी घोटाले में ईडी की पांच ठिकानों पर छापेमारी, उत्कर्ष चंद्राकर गिरफ्तार…अभ्यर्थियों तक पहुंचाए गए प्रश्नपत्र

    रायपुर. छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) की वर्ष 2020 और 2021 की राज्य सेवा परीक्षाओं में कथित अनियमितता, प्रश्नपत्र लीक और भ्रष्टाचार के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी…

    MURDER; डबल मर्डर का खुलासा, सगे भाई ने की थी भाई और भाभी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

    बिलासपुर, छत्तीसगढ के मुंगेली जिले के लोरमी थाना क्षेत्र में हुए दोहरे हत्याकांड को सुलझाने में मुंगेली पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। सगे भाई ने ही अपने भाई और…

    You Missed

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती