COURT; 6 गांजा तस्करों को 12- 12 वर्षों की सश्रम सजा, न्यायालय का फैसला

दिलीप गुप्ता
महासमुंद, महासमुंद जिले के सरायपाली जिला एवं सत्र न्यायालय में आज 6 गांजा तस्करों को 12- 12 वर्षों की सश्रम कारावास के साथ अर्थदंड की सजा सुनाई गई।
इस संबंध में विशेष लोक अभियोजक ( एनडीपीएस)  अधिवक्ता देवेंद्र शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि गांजा तस्करी प्रकरण के अंतिम सुनवाई के बाद विशेष न्यायाधीश (NDPS) सरायपाली श्रीमती वंदना दीपक देवागंन के न्यायालय में थाना सिंघोडा के अपराध कमांक 06/2024 धारा 20 (ग) नारकोटिक एक्ट के प्रकरण में छः आरोपियों को अपने वाहन बोलेरो कार कमांक MP 09 FA 1779 में 50 कि.ग्रा. गांजा परिवहन के मामले में दोषी पाया गया। इस पर न्यायाधीश ने सभी आरोपी मानसिंग राजपूत, मुकेश मालबी, मोहनलाल जमादार, नटवर कावल, पिरूलाल पुजारी एवं प्रेमसिंग राजपुत को 12-12 वर्ष का सश्रम कारावास तथा प्रत्येक को डेढ लाख रू. का अर्थदण्ड दिया। अर्थदण्ड भुगतान न करने पर 1-1 वर्ष का अतिरिक्त कारावास के दण्ड से दण्डित किया जाएगा। साथ ही अपराध में प्रयुक्त वाहन के राजसात की कार्यवाही के लिए आदेशित किया गया।

उल्लेखनीय है कि उक्त मामले में स्वतंत्र साक्षी भूपेन्द्र साहू, गुषामणी प्रधान तथा रमेश नायक पक्ष द्रोही हो गये, इन्होंने अभियोजन का समर्थन नहीं किया था परन्तु हमराह स्टॉफ जीवर्धन बरिहा, रोहित सिदार, एसडीओपी कार्यालय में पदस्थ आरक्षक भूपति पटेल तथा विवेचक सहायक उपनिरीक्षक लक्ष्मण साहू के न्यायालयीन कथन पर विश्वास करते हुए माननीय विशेष न्यायालय के द्वारा आरोपियों के खिलाफ दोषसिध्दी की गई।

गांजा तस्करी के 36 प्रकरणों में 89 आरोपी को गिरफ्तार

सीमा पर स्थित थाना सिंघोडा में आए दिनों ओडिशा से गांजा व नशीली पदार्थों का अवैध परिवहन किया जाता रहा है । अभी तक सिंघोड़ा थाना में गांजा तस्करी के 36 प्रकरण पंजीबद्ध होकर 89 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रकरण प्रस्तुत किया गया है । अभी तक पूर्व में  लगभग 6- 7 प्रकरणों में सुनवाई पूरी होने के बाद लगभग सभी आरोपियों को औसतन 15- 15 वर्षों का कारावास व अर्थदंड की सजा दी गई थी। गांजा तस्करी प्रकरणों में अब आरोपियों के खिलाफ न्यायालयों से फैसले आने प्रारंभ हो जाने व पुलिस द्वारा सही व सटीक विवेचना किए जाने से आरोपियों को सख्त सजा मिल पा रही है तो वहीं ऐसे फैसलों से पुलिस प्रशासन भी उत्साहित हैं ।

  • Related Posts

    POLICE; सरे आम बीच सड़क पर पुलिस जवानों ने फिल्मी अंदाज में हिस्ट्रीशीटर की सिर पर पिस्टल तानकर दबोचा

    जगदलपुर, बस्तर के जगदलपुर स्थित नए बस स्टैंड में गुरुवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब ओडिशा पुलिस ने सिविल ड्रेस में पहुंचकर एक हिस्ट्रीशीटर को घेर लिया। शराब दुकान…

    ACB; प्राचार्य और लिपिक 10 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार, वेतन वृद्धि का एरियर निकालने के एवज में रिश्वत की मांग

    बिलासपुर, छत्तीसागढ के जांजगीर-चांपा जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्राचार्य और लिपिक को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, अंजुलता…

    You Missed

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती