HEALTH CAMP; अस्पताल में वृद्धाजनों को इलाज के लिए लंबी लाईन ना लगाना पड़े,उद्यानों में शौचालय और पेयजल की व्यवस्था करें

0 कलेक्टर ने सीनियर सिटीजन्स के साथ बैठकर की चर्चा, पूछी उनकी समस्या

रायपुर , कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह की पहल पर आज कलेक्टोरेट परिसर में सीनियर सिटीजन्स के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसमें वृद्धजनों का हेल्थ चैकअप किया गया। इसके बाद कलेक्टर ने वृद्धजनों के साथ बैठकर चर्चा की।

उन्होंने कहा कि सीनियर सिटीजन्स के लिए समय-समय पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन करें। जिनमें उनकी स्वास्थ्य की जांच की जाए यह भी ध्यान रखें कि जिला अस्पताल में उन्हें लंबी लाईन ना लगाना पड़े प्राथमिकता के आधार पर पंजीयन कर ईलाज करें। गांधी उद्यान ऑक्सजोन सहित शहर के अन्य उद्यानों में शौचालय और पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था की जाए। उद्यानों में स्थित बापू के कुटिया का सुव्यवस्थित संचालन की व्यवस्था की जाए सुबह और शाम निर्धारित अवधि में खोला जाए। यदि कोई संस्था संचालित करती है, तो उनसे शुल्क ना लिया जाए।

उन्होंने कहा कि पेंशनर्स की बैठक लेकर उनकी समस्याओं का समाधान करें। कलेक्टर ने समाज कल्याण विभाग को निर्देश दिया कि उनके द्वारा बनाए गए एनजीओ को नियमानुसार विभागीय मान्यता प्रदान करें। साथ ही बुजुर्गों के लिए बनाए गए नेशनल पोर्टल में सीनियर सिटीजन्स का विवरण का एंट्री करें, जिससे उनका वरिष्ठ नागरिक प्रमाण पत्र जनरेट होगा। इससे, उन्हें शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल सकेगा।

वृद्धजनों की संस्था सीनियर सिटीजन्स वेलफेयर फोरम ने कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह से कलेक्टोरेट परिसर में ही एक बड़ा कमरा आबंटित करने की व्यवस्था करने, फोरम के कार्यालय के लिए सरकारी खाली भूखण्ड आबंटित करने, निःशुल्क चिकित्सा सुविधा, सुरक्षा व्यवस्था, पुरूष महिला वरिष्ठ नागरिकों को वृद्ध पेंशन योजना इत्यादि मुद्दों पर आग्रह किया। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एडीएम बी.बी.पंचभाई सहित बड़ी संख्या में  वृद्धजन उपस्थित थे।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    ACTION; लापरवाही पर बाबू निलंबित,प्राचार्य को नोटिस, दो दिन में कैंसर पीड़ित व्याख्याता को 2 लाख की राहत

    रायपुर, कैंसर से जूझ रही एक महिला व्याख्याता द्वारा सुनवाई न होने की शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करते हुए कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने सिर्फ दो दिनों के भीतर  लगभग…

    TRAFFIC; राजधानी के इन 19 प्रवेश मार्गों में भारी वाहनों के आवागमन पर लगा प्रतिबंध

    रायपुर, शहर में सुगम यातायात, लोक सुरक्षा एवं आवागमन को व्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला द्वारा मोटरयान अधिनियम 1988 की धारा 115 के तहत रिंग…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…