HC; विधायक देवेंद्र यादव ने नहीं दिया शपथ पत्र, हाईकोर्ट नाराज

बिलासपुर,विधायक देवेंद्र यादव के चुनाव को हाईकोर्ट में दी गयी चुनौती पर बुधवार को सुनवाई हुई। कोर्ट ने सुनवाई के दौरान इस बात पर नाराजगी जतायी कि अब तक देवेंद्र यादव की तरफ से शपथ पत्र क्यों दायर नहीं किया गया है। मामले में कोर्ट ने देवेंद्र यादव को आखिरी मौका दिया है। अगर देवेंद्र यादव की तरफ से शपथ पत्र को दायर नहीं किया गया, कोर्ट अगली सुनवाई में सख्त रुख अपना सकता है। मामले में अब अगली सुनवाई 22 जनवरी को होगी।

इससे पहले आज छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में देवेन्द्र यादव विरुद्ध प्रेमप्रकाश पांडे की चुनाव याचिका पर सुनवाई हुई। न्यायालय ने प्रतिवादी पक्ष से कहा आपने अभी तक शपथ पत्र पेश क्यों नहीं किया। कोर्ट ने कहा कि आपको बहुत मौके कोर्ट द्वारा दिए जा चुके है , यह आपको अंतिम अवसर दिया जा रहा है यदि आपने शपथ पत्र के साथ जवाब पेश नहीं किया तो केस आगे बढ़ाया जाएगा।

प्रतिवादी पक्ष के अधिवक्ता ने पिछले 6 सुनवाई की तरह अपने पक्षकार से जेल मुलाकात से किया इंकार तो याचिकाकर्ता के वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ निर्मल शुक्ला और अधिवक्ता देवाशीष तिवारी ने जेल में जाकर प्रतिवादी के अधिवक्ता की देवेंद्र यादव से 8 बार मिलने की तारीखें गिनाई , झूठ पकड़ाने से कोर्ट ने फटकार लगायी। देवेंद्र यादव के अधिवक्ता ने कहा मेरी विधायकी रद होती है तो मेरे साथ पूरे क्षेत्र की जनता उपचुनाव से परेशान होगी, न्यायलय ने कहा आप 10 दिनों के अंदर जवाब पेश करें।

  • Related Posts

    CRIME;कोयला खदान में डीजल चोरी,सात आरोपी गिरफ्तार, ASI समेत 6 पुलिसकर्मी निलंबित

    बिलासपुर, पडोसी जिले में कोरबा के एसईसीएल (SECL) की गेवरा कोयला खदान से भारी मशीनों के लिए उपयोग किए जाने वाले डीजल की चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी…

    LIQUOR;एजुकेशन हब नरदहा में शराब कोचियों का बोलबाला ,ग्रामीणों ने खोला मोर्चा ,सौंपा ज्ञापन 

    रायपुर, एजुकेशन हब के नाम से विख्यात विधानसभा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम नरदहा में शराब कोचियों का बोलबाला है । ग्रामीणों व पंचायत के लगातार मनाही के…

    You Missed

    WAR; बंद हुआ एयरस्पेस, ठप हुई पढ़ाई, मिडिल ईस्ट संकट ने बढ़ाईं मुश्किलें, कैसे पूरी होगी डिग्री?

    WAR; बंद हुआ एयरस्पेस, ठप हुई पढ़ाई, मिडिल ईस्ट संकट ने बढ़ाईं मुश्किलें, कैसे पूरी होगी डिग्री?

    WAR;अमेरिका-ईरान युद्ध के चलते फ्लाइट्स रद्द, एयरपोर्ट्स पर फंसे यात्री, जानिए किस हवाई अड्डे का क्‍या है हाल

    WAR;अमेरिका-ईरान युद्ध के चलते फ्लाइट्स रद्द, एयरपोर्ट्स पर फंसे यात्री, जानिए किस हवाई अड्डे का क्‍या है हाल

    HOLY; डीजे व नशे की हालत में तेज रफ्तार वाहन चलाने पर होगी कार्यवाही,शांतिपूर्ण त्यौहार मनाने का आग्रह

    HOLY; डीजे व नशे की हालत में तेज रफ्तार वाहन चलाने पर होगी कार्यवाही,शांतिपूर्ण त्यौहार मनाने का आग्रह

    HOLY; ग्रामीणों से रायशुमारी के बाद होली पर्व पर अमन-चैन बनाये रखने पुलिस प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

    HOLY; ग्रामीणों से रायशुमारी के बाद होली पर्व पर अमन-चैन बनाये रखने पुलिस प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

    CRICKET; जम्मू कश्मीर बना नया रणजी ट्रॉफी विजेता

    CRICKET; जम्मू कश्मीर बना नया रणजी ट्रॉफी विजेता

    Explosion;नागपुर में SBL एनर्जी लिमिटेड की फैक्ट्री में बड़ा धमाका, 15 लोगों की मौत

    Explosion;नागपुर में SBL एनर्जी लिमिटेड की फैक्ट्री में बड़ा धमाका, 15 लोगों की मौत