HIGH COURT; निलंबित जिला शिक्षाधिकारी को मिली राहत,शासन के आदेश को हाई कोर्ट ने किया खारिज

बिलासपुर,  जिला शिक्षाधिकारी की याचिका पर सुनवाई करते हुए हाई कोर्ट ने राज्य शासन द्वारा जारी निलंबन आदेश को खारिज कर दिया है। याचिकाकर्ता ने तय समय सीमा के बाद निलंबन अवधि को विस्तारित करने आदेश जारी न करने को प्रमुख मुद्दा बनाया था। कोर्ट ने इसी मुद्दे के आधार पर शासन के आदेश को खारिज कर दिया है।

शिक्षक पदस्थापना संशोधन निरस्तीकरण मामले मे निलंबित बलौदाबाजार भाटापारा के जिला शिक्षाधिकारी सीएस ध्रुवे ने अधिवक्ता अजय श्रीवास्तव के माध्यम से हाई कोर्ट में याचिका दायर की है। इसमें कहा है कि राज्य शासन ने एक अगस्त 2023 को शिक्षकों के पदस्थापना संशोधन मामले में गडबडी के आरोप में निलंबित कर दिया था। 15 सितंबर को विभागीय जांच के लिए आरोप पत्र दिया गया l 22 नवंबर को निलंबन अवधि बढ़ाने के लिए आदेश दिया गया। याचिका के अनुसार निलंबन की अवधि तीन माह से अधिक नहीं हो सकती। यदि उसे जारी रखना हैं तो तीन माह के अंदर ही निलंबन अवधि बढ़ाने का आदेश देना होगा जो इस प्रकरण में नहीं है।

मामले की सुनवाई जस्टिस अरविंद सिंह चंदेल की सिंगल बेंच में हुई। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि निलंबन अवधि की वैधता एक नवंबर 2023 तक थी। तीन माह बीतने के बाद 22 नवंबर 2023 को बढ़ाया गया है। तीन माह समाप्त होते ही निलंबन समाप्त हो गया उसे बाद में नहीं बढ़ाया जा सकता । याचिकाकर्ता के खिलाफ जारी निलंबन समाप्त कर उसे बहाल करने का आदेश कोर्ट ने दिया है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    WILD LIFE; तोतों की अवैध बिक्री पर कार्रवाई के दौरान वन अमले पर हमला,रेंजर को खंभे से बांधकर पीटा,FIR दर्ज

    जगदलपुर,बस्तर के जगदलपुर  जिले में तोतों की अवैध खरीद-फरोख्त के खिलाफ की गई कार्रवाई के दौरान बड़ा बवाल हो गया। नवजात तोता बच्चों की बिक्री की शिकायत पर पहुंची फ्लाइंग…

    ACCIDENT; इंडक्शन फर्नेस में रिसाव,बड़ा हादसा टला,जांच के बाद यूनिट अस्थायी रूप से बंद

    बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम हथनेवरा स्थित कारखाना मेसर्स- प्रकाश इण्डस्ट्रीज लिमिटेड में शुक्रवार 24 अप्रैल को इंडक्शन फर्नेस से पिघली धातु के रिसाव की घटना सामने आई।…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…