HNLU अंतिम वर्ष की छात्रा की संदिग्ध मौत; वाशरूम में मिली लाश, खुदकुशी की आशंका

रायपुर, छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर स्थित हिदायतुल्ला राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (HNLU) में पढ़ने वाली एक छात्रा की संदिग्ध हालत में मौत हुई है। जहर खाकर छात्रा की सुसाइड करने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल अभी तक मौत का कारण अज्ञात है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। वहीं छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। विश्वविद्यालय प्रंबधन ने इस मामले की जांच के लिए टीम गठित कर दी है। परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम होगा। इसके बाद ही सब कुछ स्पष्ट हो सकेगा।

राखी थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एचएनएलयू की मृतक छात्रा का नाम उर्वी भारद्वाज (22) मूलत: बिहार के जिला मोतिहारी, चंपारण क्षेत्र की रहने वाली है। एचएनएलयू के रजिस्ट्रार विपिन कुमार ने बताया कि दोपहर को लंच के वक्त उर्वी अपने दो दोस्तों के साथ हास्टल के अपने कमरे में थी। उर्वी भारद्वाज का हास्टल में जिस कमरे में रहती थी, उस कमरे के वाशरूम में गई थी। लेकिन काफी देर बाद भी जब उर्वी वाशरूम से बाहर नहीं आई और काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बाद किसी प्रकार की हलचल नहीं होने से उसके दोनों दोस्तों को शक हुआ। जिसके बाद हास्टल गार्ड ने दरवाजा को धक्का देकर तोड़ा। वाशरूम में देखा तो वह वहां पड़ी हुई थी। वहीं कीटनाशक की खाली शीशी मिली है। आशंका जताई जा रही है कि छात्रा ने उसी का सेवन किया है। वहीं इसकी सूचना विश्वविद्यालय प्रबंधन को दी गई। तत्काल छात्रा को बालको अस्पताल लेकर गए, जहां डाक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार छात्रा पढ़ने में होशियार थी। घटना गुरुवार दोपहर दो बजे की आस-पास की बताई जा रही है। किसी भी सेमेस्टर में छात्रा का बैक नहीं लगा था। स्वजनों को सूचना दे दी गई है। स्वजनों के आने के बाद इस मामले में आगे पूछताछ की जाएगी। वहीं छात्रा आखिरी बार किससे मिली। उसके मोबाइल फोन सहित अन्य जानकारी पुलिस जुटा रही है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CRIME; गाड़ी हटाने की बात पर टीआई से मारपीट, नशे में धुत आरोपी गिरफ्तार, नमस्ते चौक की घटना

    रायपुर, राजधानी में बमाशों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। चेकिंग के दौरान नशे में धुत युवक ने जमकर उत्पात मचाते हुए थाना प्रभारी से मारपीट कर दी। इस घटना…

    CRIME; नवरात्रि के पहले सिवनी के चंडी व राम मंदिर से 3 लाख के सोने के गहने की चोरी

    रायपुर, मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम सिवनी ( गोढ़ी ) स्थित प्रसिद्ध चंडी व इससे लगे राम मंदिर से बीते 12 – 13 मार्च के दरम्यानी…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां