HOME GYARD; छत्तीसगढ़ में होमगार्ड भर्ती, 2000 से ज्यादा पद, 10 जुलाई से भरे जाएंगे फॉर्म

रायपुर, होमगार्ड की भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी जानकारी सामने आई है। हाल ही में छत्तीसगढ़ में 2 हजार से अधिक पदों पर नगर सैनिकों (HomeGuard) की भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी हुआ है। इस भर्ती में महिला और पुरुष दोनों के लिए अच्छी संख्या में पद हैं। उम्मीदवार 10 जुलाई से छत्तीसगढ़ नगर सेना की वेबसाइट firenoc.cg.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। फॉर्म भरने का आखिरी तारीख 10 अगस्त 2024 है। वहीं अभ्यर्थियों को अपने फॉर्म में सुधार करने के लिए 17 अगस्त 2024 तक का समय दिया जाएगा।

जरूरी योग्यता

छत्तीसगढ़ होमगार्ड की इस भर्ती से 500 पद स्वंय सेवी नगर सैनिकों और 1715 पदों पर महिला नगर सैनिकों की नियुक्ति की जाएगी। जिले के मुताबिक पदों की संख्या उम्मीदवार भर्ती के आधिकारिक नोटिफिकेशन में विस्तार से देख सकते हैं। इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 पैटर्न से 12वीं पास होना जरूरी है। ST वर्ग के लिए 8वीं कक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में अनुसूचित जनजाति के 5वीं पास अभ्यर्थी भी आवेदन करने के योग्य हैं। होमगार्ड को छत्तीसगढ़ शासन द्वारा समय-समय पर स्वीकृत मानदेय व अन्य भत्ते प्राप्त होंगे!

अन्य योग्यता

उम्मीदवारों को संबंधित जिले का मूलनिवासी होना चाहिए। इसके लिए सक्षम अधिकारी का मूल निवासी प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना उम्मीदवारों के लिए आवश्यक होगा।उम्मीदवार का छत्तीसगढ़ राज्य के किसी भी जिला रोजगार कार्यालय में रिजस्ट्रेशन होना जरूरी है।उम्मीदवार का आचरण अच्छा होना चाहिए।

 एज लिमिट

होमगार्ड के इन पदों पर उम्मीदवारों की आयुसीमा भर्ती प्रक्रिया शुरू होने की तारीख तक यानी 1 जुलाई 2024 को 19 वर्ष से कम और 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।नक्सल पीड़ित व्यक्तियों या उनके परिवार के सदस्यों के लिए ऊपरी एज लिमिट में 5 वर्ष की छूट का प्रावधान किया गया है।

लंबाई

नगर सैनिकों के पदों पर शैक्षिक योग्यता के साथ शारीरिक योग्यताएं भी निर्धारित की गई है।

  • ऊंचाई- 168 सेमी या उससे अधिकसीना- बिना फुलाए 82 सेमी, फुलाकर 86 सेमीअभ्यर्थी में नॉक नी, फ्लेट फुट ना हो और वह शारीरिक रूप से अपंग नहीं होना चाहिए।
  •   कैसा होगा फिजिकल
 

पुरुषमहिला
100 मीटर दौड़800 मीटर
800 मीटर दौड़—-
लम्बी कूदलम्बी कूद
ऊंची कूदऊंची कूद

लिखित परीक्षा

इस भर्ती में उम्मीदवारों को पहले चरण में फिजिकल में पास होना होगा। इसमें शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थी ही केवल दूसरे चरण में लिखित परीक्षा दे पाएंगे। लिखित परीक्षा 100 अंको की होगी, जिसकी समयावधि 2 घंटे की होगी। इसमें सामान्य ज्ञान, रीजनिंग, मैथ्स और विश्लेषण से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। भर्ती से संबंधित अन्य किसी भी जानकारी के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ सकते हैं।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    EXAM;छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने जारी की 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा की समय-सारणी

    रायपुर, छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CG Board) ने हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी सर्टिफिकेट मुख्य परीक्षा वर्ष 2027 की समय-सारणी (10th-12th Board Exam) जारी कर दी है। जारी कार्यक्रम के अनुसार,…

    VIP; छत्तीसगढ़ में 100 से अधिक नेताओं की सुरक्षा में कटौती, बस्तर के 47 व्हीआईपी की सुरक्षा पूरी तरह हटी

     0 खतरे के आकलन के आधार पर सुरक्षा देने का निर्णय लिया गया रायपुर, राज्य में सशस्त्र माओवाद के खात्मे के बाद राज्य सरकार ने वीआईपी सुरक्षा व्यवस्था की व्यापक…

    You Missed

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत