HONEY BEE; मधुमक्खियों का आतंक, स्कूली बच्चों सहित 35 लोगों को काटा, मची अफरातफरी

धमतरी, धमतरी जिले के  बेलरगांव के बस स्टैंड, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व स्कूल के पास स्थित पीपल पेड़ पर लटक रहा मधुमक्खियों का छत्ता अब ग्रामीणों के लिए जानलेवा हो चुका है। मधुमक्खियों के हमले से 35 ग्रामीण व विद्यार्थी घायल हुए है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। ग्रामीणों में भारी दहशत है, लेकिन मधुमक्खियों को हटाने फिलहाल शासन की ओर से कोई पहल शुरू नहीं हुई है।

वनांचल क्षेत्र के तहसील मुख्यालय बेलरगांव में 17 जनवरी को दोपहर बस स्टैंड, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और शासकीय माध्यमिक स्कूल के पास स्थित पीपल पेड़ पर लटक रहे छत्तों पर बैठे हजारों मधुमक्खियों ने एक साथ वहां पर खेल रहे विद्यार्थी व आसपास उपस्थित ग्रामीणों पर हमला बोल दिया। हादसा से उपस्थित लोगों में हड़कंप मच गया। महिला-पुरूष व छात्र-छात्राएं जान बचाने जिसको जहां मिले, वहां इधर-उधर भागे। वहीं स्कूल, अस्पताल और बस स्टैंड के पास उपस्थित लोगों में हड़कंप मच गया।

मधुमक्खियों से बचने सभी दुबक गए। घायल महिला-पुरुष ग्रामीण और छात्र-छात्राओं को मधुमक्खी काटते रहे। घायल लोग अपने ऊपर चढ़े मधुमक्खियों को किसी तरह हटाए। कुछ समय बाद जब वहां मधुमक्खियों की झुंड भाग निकले, तो घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेलरगांव में भर्ती कराकर उपचार किया गया। 

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    WILD LIFE; तोतों की अवैध बिक्री पर कार्रवाई के दौरान वन अमले पर हमला,रेंजर को खंभे से बांधकर पीटा,FIR दर्ज

    जगदलपुर,बस्तर के जगदलपुर  जिले में तोतों की अवैध खरीद-फरोख्त के खिलाफ की गई कार्रवाई के दौरान बड़ा बवाल हो गया। नवजात तोता बच्चों की बिक्री की शिकायत पर पहुंची फ्लाइंग…

    ACCIDENT; इंडक्शन फर्नेस में रिसाव,बड़ा हादसा टला,जांच के बाद यूनिट अस्थायी रूप से बंद

    बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम हथनेवरा स्थित कारखाना मेसर्स- प्रकाश इण्डस्ट्रीज लिमिटेड में शुक्रवार 24 अप्रैल को इंडक्शन फर्नेस से पिघली धातु के रिसाव की घटना सामने आई।…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…