CRIME; घर में मां और दो बच्चों की मिली लाश,मजदूरी करने बाहर गया था पति, इलाके में फैली सनसनी
अपराध

रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में मां और दो बच्चों की 5 दिन पुरानी लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस घटना की जांच में जुटी है। पूरा मामला छाल थाना क्षेत्र के कीदा गांव का है।
जानकारी के मुताबिक, छाल थाना क्षेत्र के गांव कीदा में गुरुवार दोपहर एक मकान में एक महिला सुकांति साहू (35) और उसके दो बच्चे युगल साहू (15) पुत्र महेंद्र साहू , प्राची साहू (12) पुत्री महेंद्र साहू का दो दिन पुराना शव मिला है। ग्रामीणों ने बताया की बदबू आने से किसी अनहोनी घटना की आशंका हुई। जब वे महिला के मकान में पहुंचे तो वहां का नजारा देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। बिस्तर पर महिला और दोनों बच्चे का शव पड़ा हुआ था।
मजदूरी करने बाहर गया था पति
बताया जा रहा है कि महिला का पति महेन्द्र साहू रोजी मजदूरी का कम करता है और बीते सोमवार से वह काम करने बाहर गया हुआ था. घटना की जानकारी मिलने के बाद वह आज गांव लौटा है।ग्रामीणों ने छाल थाना पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। इस घटना की जानकारी मिलते ही छाल थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजते हुए आगे की जांच शुरू कर दी है।