ACTION;पंचायत सचिव निलंबित, महिला पंचों की जगह पतियों को दिलाई थी शपथ

कवर्धा, जनपद पंचायत पंडरिया के ग्राम पंचायत परसवारा में नवनिर्वाचित पंच प्रतिनिधियों के प्रथम सम्मेलन में महिला पंचों की अनुपस्थिति में उनके पतियों को नियम विरुद्ध पंच पद का शपथ दिलाने का मामला सामने आया है. इस मामले में संज्ञान लेते हुए जिला पंचायत सीईओ अजय कुमार त्रिपाठी ने ग्राम पंचायत परसवारा के सचिव प्रणीवर सिंह ठाकुर को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है.

जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत परसवारा में 3 मार्च को नवनिर्वाचित पंचों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया था. इसमें सचिव ने अपने पदीय दायित्वों के निर्वहन में गंभीर लापरवाही बरती. इस संबंध में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पंडरिया ने प्रथम दृष्टियां सचिव को दोषी मानते हुए अनुशासनात्मक कार्यवाही के लिए प्रतिवेदन प्रस्तुत किया था.

छत्तीसगढ़ पंचायत सेवा अनुशासन तथा अपील नियम 1999 में निहित प्रावधानों के अनुसार सचिव प्रणवीर सिंह ठाकुर को निलंबित करते हुए जनपद पंचायत पंडरिया में संलग्न किया गया है. निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी.

  • Related Posts

    BOAT ACCIDENT; वैशाली नाव हादसे में 13 बच्चों की मौत, गांव में मचा कोहराम, पड़ोसी गांव में भोज खाने निकले थे

    पटना, बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र स्थित रामपुर श्यामचंद गांव में मंगलवार देर रात एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया। गंगा नदी में 20 से…

    ED; शराब घोटाले में ईडी का दावा, कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे 880 करोड़ रुपए, पूर्व कोषाध्यक्ष की संपत्ति कुर्क

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने नया दावा किया है। जांच एजेंसी के मुताबिक, शराब घोटाले से जुटाई गई कथित अवैध कमाई में से 860…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा