IAS Veera Rana; 30 वर्ष बाद मध्यप्रदेश की दूसरी महिला मुख्य सचिव बनीं वीरा राणा, अभी संभाल रहीं थीं अतिरिक्त प्रभार,रायपुर में रह चुकी हैंं अपर कलेक्टर

भोपाल, तीस वर्ष बाद मध्य प्रदेश सरकार ने 1988 बैच की आइएएस अधिकारी वीरा राणा को मुख्य सचिव बनाया है। वह अभी माध्यमिक शिक्षा मंडल की अध्यक्ष थीं और मुख्य सचिव पद का अतिरिक्त प्रभार संभाल रही थीं। संभावना जताई जा रही है कि लोकसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए उन्हें एक सेवावृद्धि मिल सकती है। वह 31 मार्च 2024 को सेवानिवृत्त होंगी। इसके पहले चुनाव की घोषणा हो जाएगी। आईएएस वीरा राणा अविभाजित मध्यप्रदेश में रायपुर की अपर कलेक्टर रह चुकी है।

प्रदेश की पहली महिला मुख्य सचिव

1960 बैच की आईएएस अधिकारी निर्मला बुच थीं। सुंदरलाल पटवा सरकार में उन्हें मुख्य सचिव बनाया गया था। इसके बाद से कोई महिला अधिकारी इस पद पर नहीं पहुंच सकी। विधानसभा चुनाव के समय 30 नवंबर 2023 को तत्कालीन मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस की दूसरी सेवावृद्धि की अवधि समाप्त हो रही थी। चुनाव की आचार संहिता प्रभावी होने के कारण आयोग की सहमति से प्रदेश में उपलब्ध वरिष्ठतम आईएएस अधिकारी वीरा राणा को मुख्य सचिव पद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने उन पर विश्वास जताया और बुधवार को उन्हें मुख्य सचिव बना दिया गया।

सूत्रों का कहना है कि प्रशासनिक सुधार आयोग की अनुशंसा है कि उच्च पदों पर अधिकारियों को काम करने के लिए दो वर्ष की अवधि मिलनी चाहिए। उधर, लोकसभा चुनाव की घोषणा फरवरी-मार्च में कभी भी हो सकती है और सरकार यह नहीं चाहेगी कि मुख्य सचिव की पदस्थापना की गेंद चुनाव आयोग के पाले में जाए। इसे देखते हुए संभावना जताई जा रही है कि सरकार फरवरी में ही वीरा राणा को एक सेवावृद्धि दिलवाने के लिए प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेज सकती है। सेवावृद्धि का निर्णय प्रधानमंत्री के स्तर से होता है। लोकसभा चुनाव के बाद सरकार नए मुख्य सचिव को लेकर निर्णय करेगी।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    SOCIAL MEDIA; कर्नाटक में बच्चे नहीं कर पाएंगे सोशल मीडिया का इस्तेमाल, सरकार ने किया बैन

    बंगलुरु, कर्नाटक में अब बच्चे सोशल मीडिया का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे. मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया के यूज पर बैन…

    LIQUOR; होली में 179 करोड़ से ज्यादा की दारू पी गए मदिरा प्रेमी,’इंग्लिश’ के शौकीन बढ़े, छत्तीसगढ़ में शराब की रिकॉर्ड बिक्री

    रायपुर,  होली के मौके पर छत्तीसगढ़ में शराब की बिक्री ने नया रिकॉर्ड बना दिया। होली के दो दिनों में प्रदेश के मदिरा प्रेमी 1 अरब 79 करोड़ रुपये से…

    You Missed

    SOCIAL MEDIA; कर्नाटक में बच्चे नहीं कर पाएंगे सोशल मीडिया का इस्तेमाल, सरकार ने किया बैन

    SOCIAL MEDIA; कर्नाटक में बच्चे नहीं कर पाएंगे सोशल मीडिया का इस्तेमाल, सरकार ने किया बैन

    CRIME;चार कर्मचारियों पर FIR दर्ज, धान को पानी से भिगोने के मामले में बड़ा एक्शन

    CRIME;चार कर्मचारियों पर FIR दर्ज, धान को पानी से भिगोने के मामले में बड़ा एक्शन

    CRIME; गांजा तस्करी में पुलिस जवान भी शामिल, दो आरोपी गिरफ्तार, सिपाही फरार

    CRIME; गांजा तस्करी में पुलिस जवान भी शामिल, दो आरोपी गिरफ्तार, सिपाही फरार

    LIQUOR; होली में 179 करोड़ से ज्यादा की दारू पी गए मदिरा प्रेमी,’इंग्लिश’ के शौकीन बढ़े, छत्तीसगढ़ में शराब की रिकॉर्ड बिक्री

    LIQUOR; होली में 179 करोड़ से ज्यादा की दारू पी गए मदिरा प्रेमी,’इंग्लिश’ के शौकीन बढ़े, छत्तीसगढ़ में शराब की रिकॉर्ड बिक्री

    EXAM; एमएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा के लिए 27 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन

    EXAM; एमएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा के लिए 27 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन

    JOB; एनएचएम के संविदा पदों हेतु पात्र-अपात्र सूची जारी,13 मार्च तक दावा-आपत्ति

    JOB; एनएचएम के संविदा पदों हेतु पात्र-अपात्र सूची जारी,13 मार्च तक दावा-आपत्ति